प्रत्याशी कार्यकारिणी सदस्य दिल्ली हाई कोर्ट अधिवक्ता खुशवंत सभरवाल ने : नम आंखों से दी महाकुंभ हादसे की मृतकों को श्रद्धांजलि
दिल्ली। बुधवार को मौनी अमावस के दिन महाकुंभ मेले में हुई घटना को लेकर प्रत्याशी कार्यकारिणी सदस्य दिल्ली हाई कोर्ट अधिवक्ता खुशवंत सभरवाल ने दुख प्रकट करते हुए जनता से अपील की है। उन्होंने कहा कि महाकुंभ मेले के 45 किलोमीटर का क्षेत्र त्रिवेणी क्षेत्र है।
इसलिए एक ही जगह लोग स्नान करने के लिए इकट्ठा ना हो। 45 किलोमीटर का महाकुंभ क्षेत्र पूरा पुण्य स्थल है और इस दौरान इस क्षेत्र में कोई भी स्नान करेगा तो उसे वही पुण्य लगेगा। साथ ही खुशवंत सभरवाल ने कहा कि अभी महाकुंभ बहुत लंबा चलेगा, 26 फरवरी तक मेला चलेगा। इसलिए रुक-रुक कर स्नान करने जाएं।
प्रत्याशी खुशवंत सभरवाल ने कहा कि अभी 2 दिन पहले ही मैं भी अपने परिवार के साथ महाकुंभ में स्नान करने गया था जहां पर लोगों की सुरक्षा को लेकर विशेष ध्यान रखा गया था लेकिन अचानक से हुए इस हादसे ने मुझे झकझोर के रख दिया है।
अन्य खबरें
स्त्री वर्ष: समकालीन भारतीय साहित्य में नारी सृजन का उजास : कवि, कथाकार और चिंतकों का भव्य संगम
दिल्ली न्यूज़देश में 26 BLO की मौत से हड़कंप, सुरक्षा सवालों पर उठी गंभीर बहस : कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब
ट्रेंडिंग न्यूज़