गोरखपुर 17 नवंबर। सिविल लाइन स्थित शिव मंदिर प्रागण (निकट एमपी गर्ल्स इंटर कॉलेज,)के गौ शाला में विगत वर्षों की भाती इस वर्ष भी गोपाष्टमी के पवित्र दिवस पर विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री व् प्रतिष्ठित उद्यमी इंजीनियर संजीत कुमार श्रीवास्तव व उनकी टीम ने गौ माताओं की पूजा अर्चना के साथ उनकी सेवा की।
आज श्रद्धा और उल्लास के साथ गोपाष्टमी का पर्व मनाया गया। इस अवसर पर गौशाला और मंदिर में विशेष धार्मिक आयोजन हुय, जहां श्रद्धालुओं ने गौ माता और बछड़ों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
आज प्रातः से ही गौशालाओं में भक्तों की भीड़ जुटने लगी। गोपाष्टमी के पावन पर्व पर गायों को स्नान कराकर उनका श्रृंगार किया गया। श्रद्धालुओं ने गौ माता को गुड़, हरा चारा, और रोटी खिलाकर उनका आशीर्वाद लिया।
इस दौरान 'कृष्ण कन्हैया लाल की जय' और 'गौ माता की जय' के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।
ई संजीत कुमार ने कहा कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को ही भगवान श्रीकृष्ण ने पहली बार गायों को चराने का कार्य शुरू किया था। तभी से इस दिन को 'गोपाष्टमी' के रूप में मनाया जाता है। मान्यता है कि गौ माता के शरीर में 33 कोटि देवी-देवताओं का वास होता है, इसलिए इनकी सेवा और पूजन से जीवन में सुख-समृद्धि और शांति आती है।
शाम को गोधूलि बेला में गौ-आरती का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
अवसर पर स्मिता श्रीवास्तव,मनीष श्रीवास्तव, सुनील चौधरी, अवधेश कुमार,अर्जुन कुमार शिवम पाल,संतोष गिरी,रमेश सिंह,प्रवीण सिंह, सत्येंद्र प्रजापति,अभिनव सिंह,राजेश सिंह,मनीष चंद, अनिल मिश्रा, मधु पासवान, रीना त्रिपाठी,मनीष श्रीवास्तव वह बड़ी संख्या में गौ श्रद्धालु उपस्थित रहे।










