गुरुवार, 19 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया गोपाष्टमी का पर्व, गौशालाओं में उमड़े श्रद्धालु" पूर्वांचल में महिला की जटिल यूरोलॉजिकल बीमारी की आधुनिक तकनीक से सर्जरी नया सानवाड़ा में चोरों का आतंक, सात कृषि कुओं को बनाया निशाना डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ व्रतियों ने की सुख-समृद्धि की कामना* आधी रात कमरे में चली गोली से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम* गोरखपुर: सपा के जिलाध्यक्ष बन सकते हैं जीतेंद्र यादव? समर्थकों में चर्चाएं तेज* छठ गीतों से गोरखनाथ घाट पर सांसद रवि किशन ने बांधा समां* आधी रात मोहद्दीपुर में धधकी रूई-गद्दे की दुकान, आसपास के घरों में मची चीख-पुकार*
गोरखपुर न्यूज़

पूर्वांचल में महिला की जटिल यूरोलॉजिकल बीमारी की आधुनिक तकनीक से सर्जरी डॉ. रितेश सिंह ने बक्कल म्यूकोसल ग्राफ्ट तकनीक से किया मूत्रमार्ग का पुनर्निर्माण, बार-बार डाइलेशन की समस्या से मिल सकता है दीर्घकालिक समाधान

डॉ. रितेश सिंह ने बक्कल म्यूकोसल ग्राफ्ट तकनीक से किया मूत्रमार्ग का पुनर्निर्माण, बार-बार डाइलेशन की समस्या से मिल सकता है दीर्घकालिक समाधान
Ratnesh Tiwari

गोरखपुर। सिटी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में उन्नत यूरोलॉजी चिकित्सा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। वरिष्ठ यूरोलॉजिस्ट डॉ. रितेश सिंह ने महिला मरीज में फीमेल यूरेथ्रल स्ट्रिक्चर (मूत्रमार्ग का संकुचन) के उपचार के लिए विशेष रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी की। इसमें आधुनिक बक्कल म्यूकोसल ग्राफ्ट यूरेथ्रोप्लास्टी (BMG) तकनीक का इस्तेमाल किया गया। पूर्वांचल में अपेक्षाकृत दुर्लभ इस सर्जरी के लिए विशेष सर्जिकल विशेषज्ञता की आवश्यकता होती है।

फीमेल यूरेथ्रल स्ट्रिक्चर में मूत्रमार्ग संकरा हो जाता है। इससे पेशाब की धार कमजोर होना, पेशाब करने में परेशानी, बार-बार यूरिन इन्फेक्शन और मूत्राशय पूरी तरह खाली नहीं होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। कई बार इसके लक्षणों को सामान्य यूरिन इन्फेक्शन समझ लिया जाता है, जिससे बीमारी की पहचान में देरी होती है।
डॉ. रितेश सिंह के अनुसार, इस बीमारी में सामान्यतः यूरेथ्रल डाइलेशन के जरिए मूत्रमार्ग को फैलाया जाता है, लेकिन कुछ मरीजों में समस्या दोबारा उभर आती है और बार-बार प्रक्रिया करानी पड़ती है। ऐसे मामलों में रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी बेहतर विकल्प हो सकती है।
इस तकनीक में मरीज के गाल के अंदर की स्वस्थ म्यूकोसल त्वचा का छोटा हिस्सा लेकर ग्राफ्ट तैयार किया जाता है। इसके माध्यम से संकुचित मूत्रमार्ग का पुनर्निर्माण किया जाता है। मरीज की स्थिति के अनुसार सर्जरी की तकनीक निर्धारित होती है।
डॉ. सिंह ने बताया कि महिलाओं में बार-बार यूरिन इन्फेक्शन, कमजोर धार या पेशाब में परेशानी को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। उचित जांच के बाद बीमारी की पहचान और उपचार जरूरी है। सिटी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में इस तरह की सर्जरी पूर्वांचल में उन्नत यूरोलॉजी सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

यह भी पढ़ें

रामगढ़ताल क्षेत्र के फुलवरिया की घटना, घरेलू विवाद के पहलुओं की जांच में जुटी पुलिस*
गोरखपुर। समाजवादी पार्टी में गोरखपुर के नए जिलाध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं

अन्य खबरें

नया सानवाड़ा में चोरों का आतंक, सात कृषि कुओं को बनाया निशाना
22 वर्षीय युवती के थायरॉइड कैंसर का डॉ. शिवशंकर शाही ने किया सफल ऑपरेशन
गोरखपुर। बाल दिवस के अवसर पर 14 नवंबर को गोरखनाथ स्थित सेंट जोसेफ हाई स्कूल में उत्साह और…
महराजगंज के जिलाधिकारी का तबादला , शिवशरणप्पा जी. एन. संभालेंगे जिले की कमान