दिल्ली न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / दिल्ली
🚨 Breaking News | दिल्ली

डॉ. परविंद्र सिंह के शब्दों में— सनातन-विरोधी गठबंधन की हार : बिहार की सांस्कृतिक चेतना की निर्णायक जीत

दिल्ली | 19-Nov-2025 05:10 AM | 11 |
दिल्ली
बिहार की सांस्कृतिक चेतना की निर्णायक जीत

लेखक : रविंद्र आर्य | विचार : डॉ. परविंद्र सिंह

2025 के बिहार चुनाव ने भारत की राजनीति को सिर्फ नतीजों के आधार पर नहीं, विचारधारा और सांस्कृतिक चेतना के आधार पर नई दिशा दी है। 2020 में जो वामपंथी “विष-बेल” बिहार की धरती पर पनपना शुरू हुई थी— तुष्टीकरण, जातिवाद, धार्मिक विभाजन और कट्टरपंथी समूहों को पर्दे के पीछे बढ़ावा देने वाली— उसे बिहार ने पाँच साल में ही ज़ोरदार झटका देते हुए पूरी तरह दफन कर दिया।

पेज3 न्यूज़ के संस्थापक डॉ. परविंद्र सिंह के अनुसार यह सिर्फ चुनावी हार नहीं, बल्कि “वामपंथी मानसिकता का सांस्कृतिक पराभव” है। वे मानते हैं कि बिहार की जनता ने न सिर्फ गठबंधन को हराया, बल्कि उस पूरे इको-सिस्टम को नकार दिया जिसने लगातार सनातन धर्म को अपमानित करने, हिंदू समाज को बांटने और राष्ट्रवाद को बदनाम करने का अभियान चला रखा था।

ओवैसी, अखिलेश और हार ढकने का बहाना — सर, ईवीएम  की नौटंकी

चुनाव परिणाम आने के बाद  के असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि “विपक्ष को सोचना चाहिए कि वह बीजेपी को क्यों नहीं रोक पा रहे।”
इधर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपनी हार का कारण फिर वही पुराना— सर,ईवीएम , सिस्टम की गड़बड़ी — बताकर जनता को भ्रमित करने का प्रयास किया।

इसपर प्रतिक्रिया देते हुए डॉ. परविंद्र सिंह ने तीखा वार किया—

“कब तक सर -ईवीएम की बकवास करते रहेंगे? हार जनता के मूड से होती है, मशीन से नहीं।”

उन्होंने कहा कि हार गठबंधन की नीतियों, उनके तुष्टीकरण और सनातन-विरोधी एजेंडे की वजह से हुई है। जनता जाति-धर्म की दुकानदारी नहीं खरीदती; वह सुरक्षा, संस्कृति और राष्ट्रवाद चाहती है।

गठबंधन की हार = सनातन-विरोध, वामपंथ और तुष्टीकरण की हार

इस चुनाव में स्पष्ट दिखा कि—

जो पार्टियाँ “विशेष समुदाय” को खुश करने और सनातन को गाली देने में लगी थीं— जनता ने उन्हें पूरी तरह नकार दिया।

✓ सभी पार्टियों का वोट प्रतिशत देखें—
✓ हर तरफ जनता ने एनडीऐ पर भरोसा दिखाया
✓ कांग्रेस का “सूपड़ा साफ”
✓ बिहार धीरे-धीरे कांग्रेस-मुक्त होता जा रहा है

डॉ. परविंद्र सिंह कहते हैं—

“बिहार की जनता ने जातिवाद नहीं, ‘संस्कृति और सुरक्षा’ को प्राथमिकता दी— यही असली जनादेश है।”

नेपाल ओर भारत में माओवाद खत्म — उसका असर बिहार की राजनीति पर

* नेपाल ओर भारत में माओवादी विचारधारा का पतन हुआ, और उसका सीधा असर भारत-नेपाल सीमा पर भी दिखाई दिया।

* सीमा पार से आने वाला वामपंथी नेटवर्क कमजोर

* कट्टरपंथी समूहों की फंडिंग व लॉजिस्टिक्स बाधित

* रोहिंग्या मुस्लिम घुसपैठ पर कड़ी रोक

* सीमावर्ती जिलों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत

* बिहार के सीमावर्ती इलाकों में वर्षों तक सक्रिय “वामपंथी-इस्लामी गठजोड़” को इस चुनाव ने पूरी तरह ध्वस्त किया।

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का प्रभाव — सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का उत्थान

बाबा बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बिहार दौरा, प्रवचन और “हिंदू जागरण” का आह्वान चुनावी माहौल में सांस्कृतिक ऊर्जा लेकर आया।

वे बार-बार कहते रहे—

“अब हिंदू न डरेगा, न झुकेगा — सत्य और धर्म का समय आ गया है।”

उनके प्रवचनों ने ग्रामीण बिहार व युवा वर्ग में स्पष्ट संदेश दिया कि यह केवल राजनीतिक बदलाव नहीं, बल्कि सनातन पहचान का पुनरुत्थान है।

डॉ. परविंद्र सिंह का अंतिम संवाद

डॉ. सिंह के अनुसार बिहार का 2025 जनादेश केवल NDA की जीत या विपक्ष की हार नहीं है—

यह भारतीय सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की निर्णायक विजय है।

यह वामपंथी एजेंडे, तुष्टीकरण, कट्टरपंथ और झूठे नैरेटिव का अंतिम संस्कार है।

वे कहते हैं—

“2020 से 2025 तक, बिहार ने जो यात्रा तय की— वह विचारों की क्रांति है।
जनता ने साफ-साफ कह दिया: भारत सनातन है, और सनातन ही भारत की आत्मा है।”

“बिहार ने दिखा दिया — देश को तोड़ने वालों का अंत निश्चित है”

लेखक : रविंद्र आर्य

अन्य खबरें

MRP नियंत्रण को लेकर जंतर-मंतर पर उठी आवाज : उपभोक्ता हित में सख्त कानून बनाने की मांग

अलीगढ़ न्यूज़

क्या अब कोई भी काला धन नहीं छिपा पाएगा? : HONEST WITH CIN’ टेक्नोलॉजी से 99.99% भ्रष्टाचार खत्म होने का दावा

दिल्ली न्यूज़

स्त्री वर्ष: समकालीन भारतीय साहित्य में नारी सृजन का उजास : कवि, कथाकार और चिंतकों का भव्य संगम

दिल्ली न्यूज़

देश में 26 BLO की मौत से हड़कंप, सुरक्षा सवालों पर उठी गंभीर बहस : कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब

ट्रेंडिंग न्यूज़

संघ शताब्दी वर्ष पर भारत मंडपम में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच का 12वां राष्ट्रीय अधिवेशन सम्पन्न : कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी ‘हिंदू रत्न’ से सम्मानित

ट्रेंडिंग न्यूज़

दिल्ली में हवा ज़हरीली, कदम नाकाफी : प्रदूषण नियंत्रण में सरकार फेल होने के आरोप तेज़

दिल्ली न्यूज़

Delhi News: अल-फलह यूनिवर्सिटी की बिल्डिंग नंबर-17 : जहां रच रहा था जिहादी नेटवर्क, दिल्ली-अयोध्या-लखनऊ थे निशाने पर

दिल्ली न्यूज़

CJI जूता कांड के वकील डॉ. राकेश किशोर का सनातन चेतना अभियान : खजुराहो चलो

दिल्ली न्यूज़

पहाड़ी परी को पूर्ण न्याय कब : नाबालिग के अपहरण और शोषण के खिलाफ प्रवासी समाज की आवाज़

दिल्ली न्यूज़

राजधानी दिल्ली के पटेल नगर थाना क्षेत्र में नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म का मामला : अब खामोशी नहीं, न्याय चाहिए

दिल्ली न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.