दिल्ली न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / दिल्ली
🚨 Breaking News | दिल्ली

CJI जूता कांड के वकील डॉ. राकेश किशोर का सनातन चेतना अभियान : खजुराहो चलो

दिल्ली | 19-Nov-2025 04:14 AM | 11 |
दिल्ली
खजुराहो चलो

रिपोर्ट: रविंद्र आर्य
नई दिल्ली।

देश के सुप्रीम कोर्ट के चर्चित “CJI जूता कांड” के वकील और सनातन धर्म के प्रखर प्रवक्ता डॉ. राकेश किशोर (एडवोकेट, दिल्ली) ने एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के आयोजन की घोषणा करते हुए पूरे भारत के सनातनी समाज से आह्वान किया है कि वे 5 नवंबर 2025 (बुधवार), कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर मध्य प्रदेश के खजुराहो स्थित जवाई मंदिर में उपस्थित होकर भगवान विष्णु की खंडित प्रतिमा के समक्ष शांतिपूर्ण ध्यान (Meditation) और प्रार्थना करें।

यह आयोजन केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति की पुनर्स्थापना, चेतना और आत्मजागरण का सामूहिक संकल्प है।

“अब जागो और खजुराहो चलो” — धर्म की पुनर्स्थापना का आह्वान

डॉ. किशोर ने अपने संदेश में कहा —
“प्रिय सनातनी भाई-बहनो, अब जागो और चलो! यह समय धर्म की रक्षा और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का है। भगवान विष्णु की प्रतिमा की पुनः स्थापना के लिए हम सब एक साथ ध्यान और प्रार्थना करेंगे।”

उनका कहना है कि यह आयोजन किसी दल या संस्था का नहीं, बल्कि “सनातन धर्म की आत्मा का उत्सव” है।
खजुराहो में भगवान विष्णु की प्रतिमा के समक्ष किया गया ध्यान भारत की सांस्कृतिक एकता और ईश्वरीय चेतना के पुनर्जागरण का प्रतीक बनेगा।

अपने पोस्टर में उन्होंने उद्धृत किया —
“धर्मो रक्षति रक्षितः — धर्म की रक्षा करने वाला, स्वयं धर्म की रक्षा करता है।”

मध्य प्रदेश से दिल्ली तक फैल रहा ‘खजुराहो चलो’ अभियान

डॉ. किशोर ने बताया कि इस आयोजन के समन्वयन में मध्य प्रदेश की कई वरिष्ठ सामाजिक हस्तियाँ सक्रिय हैं।
भोपाल से लेकर रीवा, सीधी, सतना और बुंदेलखंड क्षेत्र के संतों, साध्वियों, समाजसेवियों और सनातनी संगठनों से संवाद कर इसे जनांदोलन का रूप देने की तैयारी चल रही है।

भागेश्वर धाम से आशीर्वाद लेकर डॉ. राकेश किशोर का खजुराहो में ऐतिहासिक संकल्प

आयोजन से पूर्व डॉ. किशोर और उनके दिल्ली से आए अतिथि भागेश्वर धाम के परम पूजनीय धीरेंद्र शास्त्री महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। इसके पश्चात वे प्रदेशभर के साधु-संतों से संवाद कर “खजुराहो चलो” अभियान को गति देंगे।

YouTube से शुरू हुआ आंदोलन — अब बन रहा जनचेतना का स्वर

इस आह्वान का विशेष वीडियो “CJI जूता कांड के वकील राकेश किशोर के साथ बिंदास मुलाकात” शीर्षक से YouTube पर जारी किया गया है।
सोशल मीडिया और पोस्टरों के माध्यम से शुरू यह अभियान अब मध्य प्रदेश, दिल्ली और उत्तर भारत के कई हिस्सों में सनातन चेतना जागरण का रूप ले चुका है।

डॉ. किशोर का कहना है कि —

“खजुराहो में भगवान विष्णु की प्रतिमा के समक्ष ध्यान, भारत की आत्मा और सनातन धर्म की चेतना को पुनः जागृत करेगा। अब समय है — जागो और खजुराहो चलो।”

लेखक परिचय:
रविंद्र आर्य — विश्लेषणात्मक पत्रकार, लेखक और भारतीय लोकसंस्कृति के संवाहक हैं

अन्य खबरें

MRP नियंत्रण को लेकर जंतर-मंतर पर उठी आवाज : उपभोक्ता हित में सख्त कानून बनाने की मांग

अलीगढ़ न्यूज़

क्या अब कोई भी काला धन नहीं छिपा पाएगा? : HONEST WITH CIN’ टेक्नोलॉजी से 99.99% भ्रष्टाचार खत्म होने का दावा

दिल्ली न्यूज़

स्त्री वर्ष: समकालीन भारतीय साहित्य में नारी सृजन का उजास : कवि, कथाकार और चिंतकों का भव्य संगम

दिल्ली न्यूज़

देश में 26 BLO की मौत से हड़कंप, सुरक्षा सवालों पर उठी गंभीर बहस : कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब

ट्रेंडिंग न्यूज़

संघ शताब्दी वर्ष पर भारत मंडपम में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच का 12वां राष्ट्रीय अधिवेशन सम्पन्न : कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी ‘हिंदू रत्न’ से सम्मानित

ट्रेंडिंग न्यूज़

दिल्ली में हवा ज़हरीली, कदम नाकाफी : प्रदूषण नियंत्रण में सरकार फेल होने के आरोप तेज़

दिल्ली न्यूज़

Delhi News: अल-फलह यूनिवर्सिटी की बिल्डिंग नंबर-17 : जहां रच रहा था जिहादी नेटवर्क, दिल्ली-अयोध्या-लखनऊ थे निशाने पर

दिल्ली न्यूज़

डॉ. परविंद्र सिंह के शब्दों में— सनातन-विरोधी गठबंधन की हार : बिहार की सांस्कृतिक चेतना की निर्णायक जीत

दिल्ली न्यूज़

पहाड़ी परी को पूर्ण न्याय कब : नाबालिग के अपहरण और शोषण के खिलाफ प्रवासी समाज की आवाज़

दिल्ली न्यूज़

राजधानी दिल्ली के पटेल नगर थाना क्षेत्र में नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म का मामला : अब खामोशी नहीं, न्याय चाहिए

दिल्ली न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.