सिद्धार्थनगर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर में उद्योग-व्यापार बंधु बैठक व्यापारियों की समस्याओं के निस्तारण के निर्देश : जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने निवेश बढ़ाने लंबित प्रकरणों के निस्तारण और रोजगार योजनाओं के लक्ष्य पूरे करने पर दिया जोर।

सिद्धार्थनगर | 03-Nov-2026 11:03 AM | 554 |
सिद्धार्थनगर
जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने निवेश बढ़ाने लंबित प्रकरणों के निस्तारण और रोजगार योजनाओं के लक्ष्य पूरे करने पर दिया जोर।

सिद्धार्थ नगर: सिद्धार्थनगर में उद्योग एवं व्यापार बंधु की बैठक व्यापारियों की समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक निवेश बढ़ाने और सरकारी योजनाओं का लक्ष्य पूरा करने पर जोर

ऐके लक्ष्य पूरे करने के निर्देश

जिलाधिकारी ने उपायुक्त उद्योग को शासन से प्राप्त रोजगार सृजन योजना के लक्ष्यों को पूरा करने तथा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों के आवेदन कराने के निर्देश दिए।

बैठक में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना और एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी) सहित विभिन्न योजनाओं से संबंधित मुद्दों पर भी चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं का समाधान करने और पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए।

विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं की समीक्षा

बैठक में दुग्ध विभाग पशुपालन विभाग एमएसएमई उद्यान विभाग और पर्यटन विभाग सहित अन्य विभागों से संबंधित व्यापारिक समस्याओं पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ समस्याओं का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा।

बैठक में अधिशासी अभियंता विद्युत ज्ञान प्रकाश नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी संबंधित विभागों के अधिकारी और व्यापारी उपस्थित रहे।

PHM NEWS — हर खबर सच के साथ

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.