श्री श्री लक्ष्मी पूजा का भव्य आयोजन
शोहरतगढ़ : भारत माता चौक के पास हिंदू बाल संघ द्वारा श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ श्री श्री लक्ष्मी पूजा का आयोजन किया गया है। पूजा पंडाल में मां लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जा रही है।
इस आयोजन का नेतृत्व हिंदू बाल संघ के अध्यक्ष श्री संजय कुमार अग्रहरी जी कर रहे हैं। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्तजन मां लक्ष्मी के दर्शन एवं पूजन कर सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना कर रहे हैं।
मां लक्ष्मी सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें।










