बुधवार, 11 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
भारत माता चौक के पास हिंदू बाल संघ द्वारा स्थापित की गईं मां लक्ष्मी की प्रतिमा सिद्धार्थनगर 8 नवंबर 2026 खेसरहा थाना क्षेत्र के पेडारी और कलनाखोर गांव में फुल्की खाने के भैया दूज और छठ पूजा को लेकर बढ़नी में पुलिस अलर्ट सीओ मयंक द्विवेदी ने किया पैदल गश्त भैया दूज और छठ पूजा को लेकर शोहरतगढ़ पुलिस अलर्ट कस्बे में किया पैदल गश्त लक्ष्मी प्रतिमा स्थल पर पुलिस की निगरानी रूस से MBBS की डिग्री हासिल कर मनीष कुमार चौरसिया ने बढ़ाया क्षेत्र का मान मिशन शक्ति फेज 6.0 शक्ति दीदी नारी सुरक्षा, नारी सम्मान के तहत थाना शोहरतगढ़ मिशन शक्ति टीम मिशन शक्ति फेज 6.0 अभियान के तहत थाना पथरा बाजार मिशन शक्ति टीम द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम
सिद्धार्थनगर न्यूज़

सिद्धार्थनगर 8 नवंबर 2026 खेसरहा थाना क्षेत्र के पेडारी और कलनाखोर गांव में फुल्की खाने के सिद्धार्थनगर 08 नवंबर 2026 खेसरहा थाना क्षेत्र

सिद्धार्थनगर 08 नवंबर 2026 खेसरहा थाना क्षेत्र
मरीजों

सिद्धार्थनगर : 8 नवंबर 2026 खेसरहा थाना क्षेत्र के पेडारी और कलनाखोर गांव में फुल्की खाने के बाद बड़ी संख्या में लोगों के बीमार होने की सूचना पर इसकी गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जीएन ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीजों का हाल जाना।

जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जी एन ने एमसीएच विंग और पीआईसीयू में पहुंचकर मरीजों के परिजनों से मुलाकात की तथा उन्हें बेहतर उपचार का भरोसा दिलाया। साथ ही चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों को सभी मरीजों के समुचित एवं बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने मेडिकल कॉलेज के एमसीएच विंग में भर्ती पांच मरीजों और पीआईसीयू में भर्ती 17 बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। पीआईसीयू में सभी 17 बच्चे उपचाराधीन हैं। उन्होंने परिजनों से बातचीत कर मरीजों की तबीयत और अब तक मिले उपचार के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

डीएम ने चिकित्सकों से भी मरीजों की स्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी ली और कहा कि सभी बीमार लोगों के इलाज में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। मरीजों को आवश्यक दवाएं, जांच और अन्य चिकित्सा सुविधाएं समय से उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने सीएमएस एवं संबंधित चिकित्सकों को निर्देशित किया कि भर्ती मरीजों के उपचार पर विशेष निगरानी रखी जाए।

बच्चों की सेहत को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के साथ ही उनकी स्थिति के अनुसार आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य कर्मियों को भी पूरी तत्परता और संवेदनशीलता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने को कहा। इस मौके पर बाल रोग विशेषज्ञ डॉ.

जैद अब्बासी समेत डॉ. अबसर, डॉ. राशिद समेत चिकित्सक और नर्सिंग स्टाफ मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें

शोहरतगढ़ : क्षेत्र के ग्राम नीबी सुरहा निवासी मनीष कुमार चौरसिया ने रूस से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर डिग्री हासिल की है
थानाक्षेत्र के ग्रामसभा बांचौरा में जाकर बालिकाओं महिलाओं को सरकार के…

अन्य खबरें

मिशन शक्ति फेज 6.0 अभियान के तहत थाना पथरा बाजार मिशन शक्ति टीम द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम
क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ द्वारा थाना शोहरतगढ़ पुलिस के साथ
स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा में डीएम सख्त घर पर प्रसव होने पर एमओआईसी की तय होगी जिम्मेदारी
दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार सिद्धार्थनगर पुलिस ने भेजा न्यायालय
भारत-नेपाल सीमा पर पटाखों की बड़ी खेप बरामद शोहरतगढ़ पुलिस और एसएसबी ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार