सिद्धार्थनगर न्यूज़
🚨 Breaking News |
सिद्धार्थनगर
थाना समाधान दिवस पर डीएम-एसएसपी ने सुनीं फरियादें : समस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश
सिद्धार्थनगर : 10 अक्टूबर थाना समाधान दिवस के अवसर पर शनिवार को जिलाधिकारी शिव शरणप्पा जीएन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने थाना कपिलवस्तु में जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं अधिकारियों ने प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान थाना समाधान दिवस में आए लोगों ने अपनी समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया। जिलाधिकारी और एसएसपी ने शिकायतों को सुनकर संबंधित पुलिस एवं राजस्व अधिकारियों को नियमानुसार कार्रवाई करते हुए समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर थानाध्यक्ष कपिलवस्तु उपनिरीक्षक विनय प्रताप सिंह सहित पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।