भारत-नेपाल सीमा पर डीएम और एसएसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था : अवैध आवागमन, तस्करी और घुसपैठ पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश
सिद्धार्थनगर : 10 अक्टूबर। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से शनिवार को जिलाधिकारी शिव शरणप्पा जीएन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने कपिलवस्तु थाना क्षेत्र के अलीगढ़वा सीमा क्षेत्र का पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी ने सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), पुलिस एवं सशस्त्र बलों के जवानों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। उन्होंने अवैध आवागमन, तस्करी और घुसपैठ जैसी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने तथा संदिग्ध गतिविधि मिलने पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
अधिकारियों ने सीमा क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों, बैरियर और चेकिंग प्वाइंट का निरीक्षण किया। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान उपजिलाधिकारी सदर निखिल चक्रवर्ती थानाध्यक्ष कपिलवस्तु तथा अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।