रविवार, 22 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया गोपाष्टमी का पर्व, गौशालाओं में उमड़े श्रद्धालु" पूर्वांचल में महिला की जटिल यूरोलॉजिकल बीमारी की आधुनिक तकनीक से सर्जरी नया सानवाड़ा में चोरों का आतंक, सात कृषि कुओं को बनाया निशाना डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ व्रतियों ने की सुख-समृद्धि की कामना* आधी रात कमरे में चली गोली से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम* गोरखपुर: सपा के जिलाध्यक्ष बन सकते हैं जीतेंद्र यादव? समर्थकों में चर्चाएं तेज* छठ गीतों से गोरखनाथ घाट पर सांसद रवि किशन ने बांधा समां* आधी रात मोहद्दीपुर में धधकी रूई-गद्दे की दुकान, आसपास के घरों में मची चीख-पुकार*
सिद्धार्थनगर न्यूज़

बढ़नी ब्लॉक में 350 स्वास्थ्य कर्मियों का सम्मान विधायक विनय वर्मा ने साड़ी मिठाई भेंट की विधायक विनय वर्मा ने 350 स्वास्थ्य कर्मियों को किया सम्मानित

विधायक विनय वर्मा ने 350 स्वास्थ्य कर्मियों को किया सम्मानित
siddharth-nagar-news-ine-hindi

बढ़नी सिद्धार्थनगर : बढ़नी ब्लॉक परिसर में शनिवार को आशा एएनएम संगिनी बहनों सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। दीपावली के अवसर पर शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने अपनी धर्मपत्नी बबिता वर्मा के साथ बढ़नी और इटवा के आंशिक क्षेत्र के करीब 350 स्वास्थ्य कर्मियों को साड़ी एवं मिठाई भेंटकर सम्मानित किया।

इस दौरान विधायक ने स्वास्थ्य कर्मियों के सेवा भाव, समर्पण और समाज के प्रति उनके योगदान की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

विधायक विनय वर्मा ने कहा कि आशा बहनें एएनएम संगिनी और स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारी स्वास्थ्य सेवाओं की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। गर्भवती महिलाओं की देखभाल बच्चों के टीकाकरण मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य परिवार कल्याण और विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में उनकी अहम भूमिका है। विषम परिस्थितियों में भी निष्ठा और जिम्मेदारी से काम करने वाले इन कर्मियों का सम्मान करना सभी का दायित्व है।

उन्होंने कहा कि दीपावली खुशियां बांटने और आपसी सम्मान एवं सद्भाव को मजबूत करने का पर्व है। इसी भावना के साथ स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित कर उनके प्रति आभार व्यक्त किया गया। उन्होंने सभी कर्मियों को भविष्य में भी सेवा भाव से कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में डिप्टी सीएमओ डॉ. बीएन चतुर्वेदीने इटवा सीएचसी अधीक्षक डॉ. संदीप द्विवेदी बढ़नी एमओआईसी डॉ. अविनाश चौधरी प्रदीप कमलापुरी विजय पांडेय रामदास मौर्य अनिल मिश्र विशाल सिंह विष्णु सिंह संजय मित्तल दीपक वर्मा रत्नेश सोनी मनोज सोनी दुर्गेश पांडेय विवेक गुप्ता और विपिन कुमार सोनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

PHM NEWS — हर खबर सच के साथ

यह भी पढ़ें

शोहरतगढ़ : क्षेत्र के ग्राम नीबी सुरहा निवासी मनीष कुमार चौरसिया ने रूस से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर डिग्री हासिल की है

अन्य खबरें

पूर्वांचल में महिला की जटिल यूरोलॉजिकल बीमारी की आधुनिक तकनीक से सर्जरी
नया सानवाड़ा में चोरों का आतंक, सात कृषि कुओं को बनाया निशाना
आधी रात कमरे में चली गोली से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम*
गोरखपुर: सपा के जिलाध्यक्ष बन सकते हैं जीतेंद्र यादव? समर्थकों में चर्चाएं तेज*