सिद्धार्थनगर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर में राष्ट्रीय एकता दिवस पर सरदार पटेल को किया गया नमन : सिद्धार्थ नगर राष्ट्रीय एकता दिवस सरदार पटेल जयंती 2026

सिद्धार्थनगर | 31-Oct-2026 10:45 PM | 554 |
सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थ नगर राष्ट्रीय एकता दिवस सरदार पटेल जयंती 2026

सिद्धार्थनगर : 31 अक्टूबर भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर शनिवार को सिद्धार्थनगर के अंबेडकर सभागार में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह ने की जबकि डुमरियागंज सांसद प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल की उपस्थिति रही। इस अवसर पर दीप प्रज्ज्वलित कर सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण किया गया और उनके योगदान को याद किया गया।

सरदार पटेल का योगदान देश के लिए प्रेरणास्रोत

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल देश की महान विभूतियों में से एक थे। उनकी जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। सभी को ऐसे महापुरुषों के व्यक्तित्व और कृतित्व से प्रेरणा लेनी चाहिए।

मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह ने कहा कि सरदार पटेल का देश की एकता और अखंडता बनाए रखने में अप्रतिम योगदान रहा है। उन्होंने अपनी दूरदर्शिता और सूझबूझ से 562 रियासतों का भारत में विलय कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके प्रयासों से देश को एक सूत्र में पिरोने में मदद मिली। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से सरदार पटेल के सिद्धांतों का अनुसरण करते हुए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की अपील की।

दिलाई गई राष्ट्रीय एकता की शपथ

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने उपस्थित लोगों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। सभी ने राष्ट्र की एकता अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने तथा देशवासियों के बीच एकता का संदेश फैलाने का संकल्प लिया। साथ ही देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने में योगदान देने की प्रतिबद्धता जताई।

कार्यक्रम में जिला ग्रामोद्योग अधिकारी एडवोकेट सत्यदेव सिंह और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम का स्वागत एवं संचालन सिद्धार्थ शंकर ने किया। इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार सहायक निदेशक मत्स्य मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी गणेश प्रसाद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और एसएसबी के जवान उपस्थित रहे।

PHM NEWS  हर खबर सच के साथ।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.