रविवार, 22 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया गोपाष्टमी का पर्व, गौशालाओं में उमड़े श्रद्धालु" पूर्वांचल में महिला की जटिल यूरोलॉजिकल बीमारी की आधुनिक तकनीक से सर्जरी नया सानवाड़ा में चोरों का आतंक, सात कृषि कुओं को बनाया निशाना डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ व्रतियों ने की सुख-समृद्धि की कामना* आधी रात कमरे में चली गोली से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम* गोरखपुर: सपा के जिलाध्यक्ष बन सकते हैं जीतेंद्र यादव? समर्थकों में चर्चाएं तेज* छठ गीतों से गोरखनाथ घाट पर सांसद रवि किशन ने बांधा समां* आधी रात मोहद्दीपुर में धधकी रूई-गद्दे की दुकान, आसपास के घरों में मची चीख-पुकार*
सिद्धार्थनगर न्यूज़

शोहरतगढ़ में 700 रसोइया बहनों का सम्मान विधायक विनय वर्मा ने साड़ी-मिठाई भेंट की साड़ी एवं मिठाई भेंटकर किया सम्मानित

साड़ी एवं मिठाई भेंटकर किया सम्मानित
siddharth-nagar-news-ine-hindi

परसा स्टेशन में आयोजित कार्यक्रम में बढ़नी व आंशिक इटवा ब्लॉक की रसोइया बहनों को किया सम्मानित बच्चों के पोषण में उनके योगदान को सराहा

शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर : दीपावली के पावन अवसर पर शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के परसा स्टेशन ग्राम पंचायत स्थित जनता लघु माध्यमिक विद्यालय परिसर में रसोइया बहनों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विधायक विनय वर्मा ने अपनी धर्मपत्नी बबिता वर्मा के साथ बढ़नी और आंशिक इटवा ब्लॉक की लगभग 700 रसोइया बहनों को साड़ी एवं मिठाई भेंटकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में बेसिक शिक्षा विभाग की टीम तथा बढ़नी और इटवा के खंड शिक्षा अधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा रसोइया कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी अपना दल (एस) एवं निषाद पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

विधायक विनय वर्मा ने कहा कि विद्यालयों में बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में रसोइया बहनों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उनका परिश्रम समर्पण और सेवाभाव सराहनीय है। उनके योगदान का सम्मान करना समाज का दायित्व है।

उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम केवल उपहार वितरण तक सीमित नहीं बल्कि मातृशक्ति के प्रति सम्मान अपनत्व और कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है। प्रतिकूल मौसम और बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में पहुंचीं रसोइया बहनों के स्नेह और आशीर्वाद के लिए उन्होंने आभार जताया।

कार्यक्रम के अंत में विधायक ने सभी रसोइया बहनों और उनके परिवारों को दीपावली एवं छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं तथा उनके सुख शांति और खुशहाली की कामना की।

यह भी पढ़ें

शोहरतगढ़ : क्षेत्र के ग्राम नीबी सुरहा निवासी मनीष कुमार चौरसिया ने रूस से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर डिग्री हासिल की है

अन्य खबरें

पूर्वांचल में महिला की जटिल यूरोलॉजिकल बीमारी की आधुनिक तकनीक से सर्जरी
नया सानवाड़ा में चोरों का आतंक, सात कृषि कुओं को बनाया निशाना
आधी रात कमरे में चली गोली से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम*
गोरखपुर: सपा के जिलाध्यक्ष बन सकते हैं जीतेंद्र यादव? समर्थकों में चर्चाएं तेज*