चुनाव से पहले गरमाई सियासत: अनिल गुप्ता के बयान से राजनीतिक हलचल तेज : विकास अभी भी कोसों दूर'-अनिल गुप्ता
पीएच एम न्यूज़
मनोज गर्ग
जहांगीराबाद। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी बीच, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता अनिल गुप्ता ने जहांगीराबाद में एक पत्रकार वार्ता को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने क्षेत्र के विकास और मौजूदा व्यवस्था को लेकर तीखे सवाल उठाए। पत्रकार वार्ता के दौरान अनिल गुप्ता ने वर्तमान राजनीतिक और प्रशासनिक स्थिति पर खुलकर बात की। उन्होंने दावा किया कि अनूपशहर विधानसभा क्षेत्र में विकास के दावे कागजों तक सीमित हैं, जबकि जमीनी हकीकत इससे काफी अलग है। उन्होंने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए मुख्य रूप से दो बड़े मुद्दों को उठाया जैसे युवाओं के सामने रोजगार के पर्याप्त साधन उपलब्ध नहीं हैं, जिसके कारण उन्हें पलायन या अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए अनिल गुप्ता ने जनता से जुड़ाव का हवाला दिया और कहा, "मैं क्षेत्र का बेटा हूं, यहां की समस्याओं और दर्द को भली-भांति समझता हूं। यदि जनता ने मुझे अपना आशीर्वाद दिया, तो अनूपशहर को विकास के मामले में एक आदर्श विधानसभा बनाऊंगा। मेरा लक्ष्य हर गांव और हर गली तक विकास को पहुंचाना है।" अनिल गुप्ता के इस बेबाक बयान के बाद विधानसभा क्षेत्र के राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। उनके समर्थकों का मानना है कि अनिल गुप्ता एक जमीन से जुड़े नेता हैं, जो जनता की असल हकीकत को खुलकर सामने रख रहे हैं। इस बयान के आने के बाद से क्षेत्र के अन्य राजनीतिक दलों में भी हलचल बढ़ गई है, और आने वाले दिनों में चुनाव का माहौल और अधिक गरमाने की संभावना नज़र आ रही है