रविवार, 22 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया गोपाष्टमी का पर्व, गौशालाओं में उमड़े श्रद्धालु" पूर्वांचल में महिला की जटिल यूरोलॉजिकल बीमारी की आधुनिक तकनीक से सर्जरी नया सानवाड़ा में चोरों का आतंक, सात कृषि कुओं को बनाया निशाना डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ व्रतियों ने की सुख-समृद्धि की कामना* आधी रात कमरे में चली गोली से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम* गोरखपुर: सपा के जिलाध्यक्ष बन सकते हैं जीतेंद्र यादव? समर्थकों में चर्चाएं तेज* छठ गीतों से गोरखनाथ घाट पर सांसद रवि किशन ने बांधा समां* आधी रात मोहद्दीपुर में धधकी रूई-गद्दे की दुकान, आसपास के घरों में मची चीख-पुकार*
बुलंदशहर न्यूज़

नवदेश्वर महादेव मंदिर कमेटी ने काली कमेटी के सदस्यों को किया सम्मानित अध्यक्ष अजीत हिमाचल सिंह के नेतृत्व में आयोजित हुआ

अध्यक्ष अजीत हिमाचल सिंह के नेतृत्व में आयोजित हुआ
jahangirabad-news-in-hindi

पीएचएम न्यूज़ 
रिपोटर मनोज गर्ग

जहांगीराबाद  नगर की नवदेश्वर महादेव मंदिर कमेटी  के तत्वावधान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में धार्मिक एवं सामाजिक क्षेत्र में योगदान देने वाले डॉ. सुविन भारद्वाज और अजीत हिमाचल चौधरी (लटूर भैया) को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही काली कमेटी के सदस्यों, काली स्वरूप मे विराट गोस्वामी,नील स्वरूप तथा सभी लांगुरियों को भी सम्मान प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
 इस अवसर पर गौरव शिशोदिया, हरीश शिशोदिया, पूर्व नगर पालिका सदस्य विनय शर्मा, संजय सैनी, अजय अहेरिया, राकेश गिरी रवि राणा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने सभी सम्मानित अतिथियों एवं सदस्यों का स्वागत किया और धार्मिक आयोजनों में उनके योगदान की सराहना की।
समारोह के दौरान वक्ताओं ने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखने में ऐसे आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। धार्मिक कार्यक्रम समाज में आपसी भाईचारे, सहयोग और एकता की भावना को मजबूत करते हैं। ऐसे आयोजनों से जुड़कर अपनी परंपराओं और संस्कृति को आगे बढ़ाने वाले लोगों का सम्मान करना समाज के लिए प्रेरणादायक है।
सम्मान समारोह में उपस्थित लोगों ने धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में निरंतर सहयोग देने और आपसी सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया।

यह भी पढ़ें

अन्य खबरें

पूर्वांचल में महिला की जटिल यूरोलॉजिकल बीमारी की आधुनिक तकनीक से सर्जरी
नया सानवाड़ा में चोरों का आतंक, सात कृषि कुओं को बनाया निशाना
आधी रात कमरे में चली गोली से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम*
गोरखपुर: सपा के जिलाध्यक्ष बन सकते हैं जीतेंद्र यादव? समर्थकों में चर्चाएं तेज*