सिद्धार्थनगर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सिद्धार्थनगर

: सिद्धार्थनगर में भाजपा जोगिया मंडल की मासिक बैठक संपन्न : मंडल प्रभारी रवींद्र वर्मा की मौजूदगी में हुई बैठक, जिला महामंत्री पवन मिश्रा के पिता के निधन पर पदाधिकारियों ने जताया शोक।

सिद्धार्थनगर | 04-Nov-2026 10:12 AM | 554 |
सिद्धार्थनगर
मंडल प्रभारी रवींद्र वर्मा की मौजूदगी में हुई बैठक, जिला महामंत्री पवन मिश्रा के पिता के निधन पर पदाधिकारियों ने जताया शोक।

सिद्धार्थनगर : भारतीय जनता पार्टी के जोगिया मंडल की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंडल प्रभारी रवींद्र वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजेश दुबे ने की। बैठक में पार्टी के संगठनात्मक विषयों पर चर्चा हुई और मंडल के पदाधिकारियों एवं शक्ति केंद्र संयोजकों ने सहभागिता की।

बैठक में जिला कार्यालय सह मंत्री महेंद्र लोधी जोगिया ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि श्रीश चौधरी मंडल महामंत्री परमेंद्र साहनी धर्मेंद्र गौड़ मंडल उपाध्यक्ष भूपेंद्र विक्रम सिंह आशीष दुबे ज्ञानेश त्रिपाठी भोला कसौधन मंडल मंत्री अयोध्या प्रसाद पांडेय परमेश लोधी और अखिलेश पांडेय सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक का संचालन मंडल महामंत्री धर्मेंद्र गौड़ ने किया।

पवन मिश्रा के पिता के निधन पर जताया शोक

बैठक के पश्चात जिला महामंत्री पवन मिश्रा के पिता के निधन की सूचना मिलने पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने मौन रखकर दिवंगत आत्मा के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संवेदना व्यक्त की।

PHM NEWS  हर खबर सच के साथ

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.