सिद्धार्थनगर न्यूज़
🚨 Breaking News |
सिद्धार्थनगर
धनतेरस-दीपावली पर ढेबरुआ पुलिस की पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा : धनतेरस और दीपावली के मद्देनजर सीओ और एसडीएम ने ढेबरुआ कस्बे में पुलिस टीम के साथ की पैदल गश्त
सिद्धार्थनगर : 3 नवंबर। धनतेरस और दीपावली के त्योहारों को देखते हुए सिद्धार्थनगर पुलिस सतर्कता बरत रही है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी और एसडीएम रवीश कुमार गुप्ता ने थाना ढेबरुआ पुलिस के साथ थाना क्षेत्र के कस्बे में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
पुलिस के अनुसार पैदल गश्त का उद्देश्य त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना और आमजन में सुरक्षा का भरोसा कायम करना है। इस दौरान पुलिस टीम ने लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखने तथा त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की।
गश्त के दौरान थानाध्यक्ष ढेबरुआ चन्द्रकान्त पाण्डेय सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
PHM NEWS हर खबर सच के साथ।