बुधवार, 25 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
रेल विहार पुलिस चौकी के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण पुलिस झंडा दिवस पर एसपी सिटी ने किया ध्वजारोहण, जवानों को लगाया फ्लैग सड़क हादसों में हर साल 1.80 लाख लोगों की मौत, लिटिल फ्लावर स्कूल में बच्चों को पढ़ाया सुरक्षा का पाठ रोमांचक मुकाबलों और शानदार प्रदर्शन के बीच डीडीयू की वार्षिक एथलेटिक प्रतियोगिता का दूसरा दिन संपन्न मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की पूज्य माता जी को कुलपति ने दी श्रद्धांजलि नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में IGL का बड़ा कदम: 490 किमी पाइपलाइन से 86,000 घरों तक पहुंचेगी PNG, सिलेंडर का झंझट खत्म दिल्ली-गाजियाबाद का सफर आसान बांदा में 18 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, फांसी लगाने की सूचना से मचा हड़कंप
गोरखपुर न्यूज़

पुलिस झंडा दिवस पर एसपी सिटी ने किया ध्वजारोहण, जवानों को लगाया फ्लैग पुलिस की गौरवशाली परंपरा, बलिदान और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक है पुलिस ध्वज, जवानों को सम्मान बनाए रखने का संदेश

पुलिस की गौरवशाली परंपरा, बलिदान और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक है पुलिस ध्वज, जवानों को सम्मान बनाए रखने का संदेश
Ratnesh Tiwari

पुलिस की गौरवशाली परंपरा, बलिदान और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक है पुलिस ध्वज, जवानों को सम्मान बनाए रखने का संदेश*।

गोरखपुर। पुलिस बल के मान, सम्मान और गौरव के प्रतीक पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर सोमवार को पुलिस लाइन्स स्थित क्वार्टर गार्ड में समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर निमिष पाटिल ने ध्वजारोहण कर पुलिस ध्वज को सलामी दी। उन्होंने उपस्थित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को फ्लैग चिन्ह लगाकर पुलिस ध्वज के सम्मान और उसकी गरिमा बनाए रखने का संदेश दिया।

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश पुलिस को 23 नवंबर 1952 को तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू द्वारा पुलिस ध्वज प्रदान किया गया था। यह सम्मान उत्तर प्रदेश पुलिस की वीरता, कर्तव्यपरायणता, अनुशासन और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए दिया गया था। इसी ऐतिहासिक गौरव और सम्मान की याद में प्रत्येक वर्ष 23 नवंबर को पुलिस झंडा दिवस मनाया जाता है।

यह दिवस पुलिसकर्मियों को अपने गौरवशाली इतिहास, बलिदान, सेवा और कर्तव्यों के प्रति समर्पण की याद दिलाता है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसपी सिटी निमिष पाटिल ने कहा कि पुलिस ध्वज केवल एक प्रतीक नहीं, बल्कि पुलिस बल की गौरवशाली परंपरा, अनुशासन, साहस और जनसेवा के संकल्प का प्रतीक है। प्रत्येक पुलिसकर्मी का दायित्व है कि वह अपने कर्तव्यों का पूरी ईमानदारी, निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करे तथा पुलिस विभाग की प्रतिष्ठा को बनाए रखे।

उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने में पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका है। पुलिसकर्मी अपने आचरण और कार्यशैली से जनता के बीच विश्वास कायम करें। पुलिस ध्वज से जुड़ा सम्मान प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी के लिए प्रेरणास्रोत है।

इसकी गरिमा बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक उत्तरी राजेश धुनावत, सहायक पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी कैंट तथा क्षेत्राधिकारी लाइन अरुण कुमार एस, क्षेत्राधिकारी कोतवाली ओंकार दत्त तिवारी, क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ रवि सिंह, प्रतिसार निरीक्षक अविचल पाण्डेय सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने पुलिस ध्वज के सम्मान और विभागीय गौरव को बनाए रखने के संकल्प के साथ अपने कर्तव्यों के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की।

यह भी पढ़ें

यातायात पाठशाला में गोल्डन ऑवर और राहवीर योजना की दी गई जानकारी, विद्यार्थियों को नियमों के पालन की दिलाई गई शपथ
कल होगा वार्षिक एथलेटिक प्रतियोगिता का भव्य समापन, मुख्य अतिथि श्री संजीव कुमार सिंह की रहेगी गरिमामयी उपस्थिति
उ०प्र० के माननीय मुख्यमंत्री पूज्य योगी आदित्यनाथ जी की पूजनीय माता जी के देवलोकगमन की दुखद खबर से शहर के समस्त व्यापारियों और आम जनता में गहरा शोक व्याप्त हो गया
तीन मंजिला मकान की तीसरी मंजिल पर लगी आग से मची अफरा-तफरी, महिला झुलसी, दमकल की तीन गाड़ियों ने दो घंटे में पाया काबू

अन्य खबरें

नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में IGL का बड़ा कदम: 490 किमी पाइपलाइन से 86,000 घरों तक पहुंचेगी PNG, सिलेंडर का झंझट खत्म
यूपीएसिकॉन 2026 की तैयारियां अंतिम चरण में, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया
22 नवंबर से प्रारंभ होगा विश्व हिंदू परिषद का हितचिंतक अभियान, गोरक्ष प्रांत में 5 लाख हिंदुओं को हितचिंतक बनाने का लक्ष्य
पूर्वांचल में महिला की जटिल यूरोलॉजिकल बीमारी की आधुनिक तकनीक से सर्जरी
नया सानवाड़ा में चोरों का आतंक, सात कृषि कुओं को बनाया निशाना