शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
गाजियाबाद न्यूज़

Ghaziabad इंदिरापुरम में युवक की बालकनी से गिरकर मौत मामले की गहन जांच जारी है

मामले की गहन जांच जारी है

गाजियाबाद: थाना इंदिरापुरम पुलिस को सोमवार सुबह 3:15 बजे सूचना मिली कि बिल्डर्स सोसाइटी में एक युवक बालकनी से फिसलकर नीचे गिर गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल युवक को एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान शुभम शर्मा (पुत्र संजय शर्मा) के रूप में हुई है। शुभम मूल रूप से महाराष्ट्र के निवासी थे और बिल्डर्स सोसाइटी के फ्लैट नंबर A-305 में रह रहे थे। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिससे पता चला कि शुभम देर रात अपने ऑफिस से लौटे थे और अत्यधिक नशे में थे। नशे की हालत में वह अपने फ्लैट तक नहीं पहुंच सके और पहली मंजिल की बालकनी पर बैठ गए, जहां से फिसलकर गिरने के कारण उनकी मृत्यु हो गई।

पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह एक दुर्घटना प्रतीत हो रही है और इसमें किसी अपराध की आशंका नहीं जताई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की गहन जांच जारी है। पुलिस ने बताया कि सभी साक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें

भीड़ प्रबंधन और आपातकालीन व्यवस्थाओं को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज