गाजियाबाद न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गाजियाबाद
🚨 Breaking News | गाजियाबाद

एमएमएच बालिका इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को किया जागरूक : महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया।

गाजियाबाद | 15-Jul-2026 03:10 PM | 11 |
गाजियाबाद
महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया।

मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत बुधवार को सहायक पुलिस आयुक्त (कोतवाली नगर) श्रीमती उपासना पाण्डेय ने कोतवाली नगर मिशन शक्ति टीम के साथ थाना क्षेत्र स्थित एमएमएच बालिका इंटर कॉलेज का भ्रमण कर छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को महिला एवं बालिका सुरक्षा के लिए संचालित हेल्पलाइन नंबर 112, 1090, 181 एवं 1930 की उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न, साइबर अपराध, घरेलू हिंसा अथवा अन्य आपात स्थिति में इन हेल्पलाइन नंबरों के माध्यम से तत्काल पुलिस एवं संबंधित विभागों से सहायता प्राप्त की जा सकती है।

सहायक पुलिस आयुक्त श्रीमती उपासना पाण्डेय ने छात्राओं से निर्भीक होकर अपनी समस्याओं को साझा करने, किसी भी घटना की तत्काल सूचना पुलिस को देने तथा सोशल मीडिया का सुरक्षित एवं जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है तथा मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य समाज में सुरक्षा और जागरूकता का वातावरण तैयार करना है।

इस दौरान मिशन शक्ति टीम ने छात्राओं को महिला सुरक्षा संबंधी कानूनों, उनके अधिकारों तथा आत्मरक्षा के विभिन्न उपायों की जानकारी भी दी। कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए महिला सुरक्षा से जुड़े विषयों पर जानकारी प्राप्त की।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.