गाजियाबाद न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गाजियाबाद
🚨 Breaking News | गाजियाबाद

ग़ाज़ियाबाद: जीडीए ने पुलिस को भेजे पत्र में दी ग़लत जानकारी : अवैध गोदामों की अनदेखी

गाजियाबाद | 19-Feb-2025 07:30 PM | 10 |
गाजियाबाद
अवैध गोदामों की अनदेखी

ग़ाज़ियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) द्वारा भूखण्ड सं0-A-558, सै0-09, न्यू विजयनगर, ग़ाज़ियाबाद पर लगायी सील को तोड़कर गोदाम को फिर से खोलने के संबंध में GDA द्वारा पुलिस को भेजे गए एक पत्र में गंभीर ग़लतियाँ सामने आई हैं। पत्र में सुमित गौतम का नाम ग़लत लिखा गया है, जबकि असली नाम मनोज गर्ग है।

इसके अलावा, शिकायत में आवासीय कॉलोनी में गोदाम बनाकर ट्रैक्टर, ट्रक और ई-रिक्शा खड़े करने से जाम की समस्या का उल्लेख हटाकर भवन निर्माण से जुड़ी शिकायत को दिखाया गया है। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि यह सच्चाई को गुमराह करने का प्रयास है और अवैध गतिविधियों को छुपाने के लिए किया गया है।

3 अवैध गोदाम, राहगीरों के लिए मुसीबत

स्थानीय निवासियों का कहना है कि आवासीय कॉलोनी में अवैध रूप से तीन गोदाम बनाए गए हैं, जिससे सड़क पर लगातार ट्रैफिक जाम रहता है और राहगीरों को असुविधा होती है। यह क्षेत्र पूरी तरह से आवासीय है, लेकिन गोदामों के चलते यहाँ दिनभर ट्रकों और ई-रिक्शा का जमावड़ा लगा रहता है।

निवासियों ने आरोप लगाया है कि जीडीए के अधिकारी किसी स्वार्थ के कारण इस व्यक्ति को बचाने में लगे हुए हैं और कानूनी कार्रवाई से बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

प्रशासन कब लेगा संज्ञान?

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की निष्पक्ष जाँच कराई जाए और अवैध गोदामों को तुरंत हटाया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

अन्य खबरें

गाजियाबाद पुलिस का ZFD अभियान: ब्लैक स्पॉट पर सुधारात्मक कार्यवाही से सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था हुई मजबूत : खतरनाक स्थानों को सुरक्षित बनाकर सड़क हादसों को रोकने की दिशा में उठाए प्रभावी कदम,

गाजियाबाद न्यूज़

Ghaziabad News : ऑपरेशन कन्विक्शन: गाजियाबाद में पॉक्सो के दोषी को 7 वर्ष की सजा : ₹25 हजार का अर्थदंड

गाजियाबाद न्यूज़

शालीमार गार्डन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन शातिर चोर गिरफ्तार : चोरी का मोबाइल, जेवरात और स्कूटी बरामद

गाजियाबाद न्यूज़

Ghaziabad News : लोनी बॉर्डर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार : चोरी की बाइक बरामद

गाजियाबाद न्यूज़

लोनी बॉर्डर में मामूली कहासुनी बनी जानलेवा : युवक की गोली मारकर हत्या

गाजियाबाद न्यूज़

विश्व हिन्दू रक्षा परिषद् की राष्ट्रीय महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रियंका ठाकुर का गाजियाबाद में भव्य स्वागत : संगठन विस्तार पर हुआ मंथन

गाजियाबाद न्यूज़

गाजियाबाद में लोजपा (रामविलास) ने प्रदेश अध्यक्ष पवन वर्मा के जन्मदिन पर लगाया : रक्तदान और स्वास्थ्य जांच शिविर

गाजियाबाद न्यूज़

गाजियाबाद: बंदर के हमले से 15 दिन तक दर्द से कराहता रहा संविदाकर्मी : मुख्य अभियंता ने सुनी गुहार

गाजियाबाद न्यूज़

Lok Janshakti Party (Ram Vilas) ने फूंका 2027 चुनावी बिगुल : गाज़ियाबाद में हुई बड़ी समीक्षा बैठक

गाजियाबाद न्यूज़

गाजियाबाद : नंदग्राम के ओम एन्क्लेव में आधी रात दीवार तोड़ने का आरोप, स्थानीय लोगों में दहशत

गाजियाबाद न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.