मंगलवार, 24 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में IGL का बड़ा कदम: 490 किमी पाइपलाइन से 86,000 घरों तक पहुंचेगी PNG, सिलेंडर का झंझट खत्म दिल्ली-गाजियाबाद का सफर आसान बांदा में 18 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, फांसी लगाने की सूचना से मचा हड़कंप समस्त व्यापार मंडल ने पूज्य योगी जी की पूजनीय माता जी को दी श्रद्धांजलि, शोक सभा संपन्न दीपक से लगी आग, सिलेंडर ब्लास्ट से दहला मकान, बेटी की शादी के आठ लाख रुपये राख एनएचएम महाप्रबंधक ने जिला पुरुष-महिला अस्पतालों का किया निरीक्षण* यूपीएसिकॉन 2026 की तैयारियां अंतिम चरण में, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया 22 नवंबर से प्रारंभ होगा विश्व हिंदू परिषद का हितचिंतक अभियान, गोरक्ष प्रांत में 5 लाख हिंदुओं को हितचिंतक बनाने का लक्ष्य
सिद्धार्थनगर न्यूज़

मिशन शक्ति फेज-6.0: इटवा में महिलाओं को सुरक्षा, अधिकारों और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी हेल्पलाइन नंबरों और सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर किया जागरूक

हेल्पलाइन नंबरों और सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर किया जागरूक
siddharth-agar-news-ine-hindi

सिद्धार्थनगर : मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान के तहत मंगलवार, 3 नवंबर को इटवा थाना क्षेत्र के ग्राम इटवा में पुलिस की मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया। इस दौरान महिला अपराध, साइबर अपराध से बचाव, दहेज उत्पीड़न, नए कानूनों और महिला सुरक्षा से जुड़े हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने पंपलेट वितरित कर महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी इटवा पवीन प्रकाश के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार दूबे के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान महिलाओं को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, निराश्रित महिला पेंशन योजना और मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं को अपने साथ होने वाले अपराधों के प्रति सतर्क रहने और जरूरत पड़ने पर पुलिस की सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।

पुलिस टीम ने महिला सुरक्षा, आपातकालीन सहायता और साइबर अपराध से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी साझा की। पुलिस का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक करना तथा महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने में मदद करना है।

मिशन शक्ति टीम में शामिल रहे: उपनिरीक्षक रामजी यादव आरक्षी खुर्शीद अहमद महिला आरक्षी रंजना कोरी साधना पल्लवी और रीता मौर्य

PHM NEWS  हर खबर सच के साथ

यह भी पढ़ें

शोहरतगढ़ : क्षेत्र के ग्राम नीबी सुरहा निवासी मनीष कुमार चौरसिया ने रूस से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर डिग्री हासिल की है

अन्य खबरें

नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में IGL का बड़ा कदम: 490 किमी पाइपलाइन से 86,000 घरों तक पहुंचेगी PNG, सिलेंडर का झंझट खत्म
समस्त व्यापार मंडल ने पूज्य योगी जी की पूजनीय माता जी को दी श्रद्धांजलि, शोक सभा संपन्न
दीपक से लगी आग, सिलेंडर ब्लास्ट से दहला मकान, बेटी की शादी के आठ लाख रुपये राख
यूपीएसिकॉन 2026 की तैयारियां अंतिम चरण में, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया
22 नवंबर से प्रारंभ होगा विश्व हिंदू परिषद का हितचिंतक अभियान, गोरक्ष प्रांत में 5 लाख हिंदुओं को हितचिंतक बनाने का लक्ष्य
पूर्वांचल में महिला की जटिल यूरोलॉजिकल बीमारी की आधुनिक तकनीक से सर्जरी