मंगलवार, 24 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में IGL का बड़ा कदम: 490 किमी पाइपलाइन से 86,000 घरों तक पहुंचेगी PNG, सिलेंडर का झंझट खत्म दिल्ली-गाजियाबाद का सफर आसान बांदा में 18 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, फांसी लगाने की सूचना से मचा हड़कंप समस्त व्यापार मंडल ने पूज्य योगी जी की पूजनीय माता जी को दी श्रद्धांजलि, शोक सभा संपन्न दीपक से लगी आग, सिलेंडर ब्लास्ट से दहला मकान, बेटी की शादी के आठ लाख रुपये राख एनएचएम महाप्रबंधक ने जिला पुरुष-महिला अस्पतालों का किया निरीक्षण* यूपीएसिकॉन 2026 की तैयारियां अंतिम चरण में, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया 22 नवंबर से प्रारंभ होगा विश्व हिंदू परिषद का हितचिंतक अभियान, गोरक्ष प्रांत में 5 लाख हिंदुओं को हितचिंतक बनाने का लक्ष्य
सिद्धार्थनगर न्यूज़

एसआई मान सिंह के निधन से सिद्धार्थनगर पुलिस में शोक, पुलिस विभाग ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि उपचार के दौरान जे.जे. अस्पताल में हुआ निधन

उपचार के दौरान जे.जे. अस्पताल में हुआ निधन
siddharth-nagar-news-ine-hindi

सिद्धार्थनगर : जनपद के कठेला समयमाता थाने में तैनात उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस मान सिंह का शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026 को उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके असामयिक निधन से सिद्धार्थनगर पुलिस परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। सिद्धार्थनगर पुलिस ने दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

पुलिस विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उपनिरीक्षक मान सिंह मूल रूप से बलिया जनपद के निवासी थे। उनका जन्म 1 मई 1969 को हुआ था और 28 फरवरी 1988 को आरक्षी के पद पर पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे। वर्तमान में वह 28 नवंबर 2025 से थाना कठेला समयमाता में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात थे।

जानकारी के मुताबिक, 9 अक्टूबर की सुबह अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। इसके बाद उन्हें पुलिस बल के साथ तत्काल उपचार के लिए जिला मुख्यालय स्थित जे.जे. अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।

सिद्धार्थनगर पुलिस ने व्यक्त की संवेदना

उपनिरीक्षक मान सिंह के निधन पर सिद्धार्थनगर पुलिस ने गहरा दुख व्यक्त किया है। पुलिस विभाग की ओर से दिवंगत आत्मा की शांति और उन्हें श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की गई। साथ ही शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की गई।

सिद्धार्थनगर पुलिस ने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा पुलिस परिवार शोक संतप्त परिजनों के साथ खड़ा है।

भावभीनी श्रद्धांजलि। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति दें।

यह भी पढ़ें

शोहरतगढ़ : क्षेत्र के ग्राम नीबी सुरहा निवासी मनीष कुमार चौरसिया ने रूस से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर डिग्री हासिल की है

अन्य खबरें

नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में IGL का बड़ा कदम: 490 किमी पाइपलाइन से 86,000 घरों तक पहुंचेगी PNG, सिलेंडर का झंझट खत्म
समस्त व्यापार मंडल ने पूज्य योगी जी की पूजनीय माता जी को दी श्रद्धांजलि, शोक सभा संपन्न
दीपक से लगी आग, सिलेंडर ब्लास्ट से दहला मकान, बेटी की शादी के आठ लाख रुपये राख
यूपीएसिकॉन 2026 की तैयारियां अंतिम चरण में, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया
22 नवंबर से प्रारंभ होगा विश्व हिंदू परिषद का हितचिंतक अभियान, गोरक्ष प्रांत में 5 लाख हिंदुओं को हितचिंतक बनाने का लक्ष्य
पूर्वांचल में महिला की जटिल यूरोलॉजिकल बीमारी की आधुनिक तकनीक से सर्जरी