सिद्धार्थनगर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सिद्धार्थनगर

बढ़नी में 70 सफाई कर्मचारियों का सम्मान विधायक विनय वर्मा ने बांटे दीपावली के उपहार : पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में विधायक विनय वर्मा और बबिता वर्मा ने सफाई कर्मचारियों को साड़ी मिठाई एवं उपहार भेंट किए

सिद्धार्थनगर | 04-Nov-2026 09:21 AM | 554 |
सिद्धार्थनगर
पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में विधायक विनय वर्मा और बबिता वर्मा ने सफाई कर्मचारियों को साड़ी मिठाई एवं उपहार भेंट किए

बढ़नी सिद्धार्थनगर : दीपावली पर्व के अवसर पर शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने मंगलवार को बढ़नी स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में नगर पंचायत बढ़नी के 70 सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने अपनी धर्मपत्नी बबिता वर्मा के साथ सफाई कर्मचारियों को साड़ी मिठाई एवं उपहार भेंटकर दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।

विधायक विनय वर्मा ने कहा कि सफाई कर्मचारी स्वच्छता के सच्चे सिपाही हैं। इनके अथक परिश्रम समर्पण और सेवा भावना से ही नगर स्वच्छ एवं सुंदर बनता है। त्योहार की खुशियों में इन कर्मचारियों को शामिल करना और उनके योगदान को सम्मान देना हम सभी का दायित्व है।

पांच वर्षों से सफाई कर्मचारियों के साथ मनाते आ रहे हैं त्योहार

विधायक ने कहा कि पिछले पांच वर्षों से वह अपने विधानसभा क्षेत्र के सफाई कर्मचारियों के साथ इसी आत्मीयता और अपनत्व के साथ त्योहार मनाते आ रहे हैं। यह केवल उपहार वितरण का कार्यक्रम नहीं बल्कि अपने परिवार के सदस्यों के साथ खुशियां साझा करने और उनके प्रति आभार व्यक्त करने का एक छोटा सा प्रयास है।

कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी अजय कुमार प्रदीप कमलापुरी रामदास मौर्य हरगोविंद मिश्र विपिन कुमार सोनी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

PHM NEWS हर खबर सच के साथ

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.