शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
पिपरा कल्याण में धूमधाम से मनाया गया संविधान दिवस, सामूहिक वाचन कर संवैधानिक मूल्यों को किया गया याद 20 वर्षों से कार्यरत ग्राम रोजगार सेवकों का फूटा आक्रोश, अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू अटल आवासीय विद्यालय से चार बच्चों ने क्यों छोड़ा स्कूल? मंडलायुक्त ने मांगी रिपोर्ट महानगर अध्यक्ष पर महिला पार्षद ने लगाए गंभीर आरोप, जांच व कार्रवाई की मांग* शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार* जयपुरिया स्कूल ने लिटिल फ्लावर को हराकर जेपीएल-2026 की ट्रॉफी पर जमाया कब्जा विद्या भारती का 24वाँ अखिल भारतीय विज्ञान मेला 27 से 29 नवम्बर 2026 गोरखपुर में आयोजित नौसढ़ से लखनऊ रोड पर बंधे का होगा सौंदर्यीकरण, नागरिकों के टहलने के लिए बनेगा सुरक्षित मार्ग
महराजगंज न्यूज़

पिपरा कल्याण में धूमधाम से मनाया गया संविधान दिवस, सामूहिक वाचन कर संवैधानिक मूल्यों को किया गया याद बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के योगदान को किया गया याद, ग्रामीणों ने संविधान के प्रति निष्ठा और सम्मान का लिया संकल्प

बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के योगदान को किया गया याद, ग्रामीणों ने संविधान के प्रति निष्ठा और सम्मान का लिया संकल्प
phm-news-in-hindi-maharajganj

(महराजगंज)। विकासखंड मिठौरा के ग्राम पंचायत पिपरा कल्याण में गुरुवार, 26 नवंबर को संविधान दिवस बड़े उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में संविधान की महानता का सामूहिक वाचन किया गया तथा संवैधानिक मूल्यों को आत्मसात करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत पिपरा कल्याण के डॉ भीमराव अंबेडकर प्राथमिक विद्यालय के बगल में स्थित बौद्ध विहार पर किया गया।कार्यक्रम के माध्यम से भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के योगदान को याद किया गया। उपस्थित लोगों ने संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के मूल सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए इन्हें अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों को संविधान के प्रति जागरूक करना तथा लोकतांत्रिक मूल्यों के महत्व को समझाना रहा।कार्यक्रम में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि एवं प्रशासक संतोष पटेल, ग्राम पंचायत सचिव सर्वोत्तम विश्वकर्मा, ग्राम रोजगार सेवक मनोज कुमार, शर्मा नंद, बाबूलाल, राजेश राव, रामबेलास, दिलीप गुप्ता, खदेरू पटेल, बैजनाथ गुप्ता, महेंद्र, सुग्रीव, ओम प्रकाश, अनिल अग्रहरि और संतोष सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं बच्चे  उपस्थित रहे।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि भारतीय संविधान देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है। संविधान हमें समान अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों का बोध भी कराता है। प्रत्येक नागरिक को संविधान का सम्मान करते हुए उसके आदर्शों का पालन करना चाहिए।कार्यक्रम के अंत में सभी ने संवैधानिक मूल्यों को अपनाने और समाज में आपसी भाईचारा, समानता एवं सामाजिक समरसता बनाए रखने का संदेश दिया

यह भी पढ़ें

मिठौरा में ग्राम रोजगार सेवक संघर्ष मोर्चा के नेतृत्व में कार्य बहिष्कार, कई कर्मचारी संगठनों ने दिया समर्थन
गौरव सिंह सोगरवाल का सिद्धार्थनगर तबादला, प्रदेश में 38 आईएएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव
16 नवंबर से शुरू होगी स्वगणना प्रक्रिया, डुग्गी-मुनादी से लेकर सार्वजनिक स्थलों तक चलाया जाएगा जागरूकता अभियान;
रेलवे क्रॉसिंग पर ड्यूटी के दौरान हुआ हादसा, 31 वर्षीय अग्निवेश मोदनवाल की मौत से परिवार में मचा कोहराम
नवंबर के अंत तक शुरू होने की उम्मीद, महिलाओं को निजी पैथोलॉजी के महंगे खर्च और लंबी कतारों से मिलेगी राहत
सिवान के बीच सड़क पर रखे धान के बोझ के चलते बाइक अनियंत्रित होकर फिसल - गई

अन्य खबरें

अटल आवासीय विद्यालय से चार बच्चों ने क्यों छोड़ा स्कूल? मंडलायुक्त ने मांगी रिपोर्ट
महानगर अध्यक्ष पर महिला पार्षद ने लगाए गंभीर आरोप, जांच व कार्रवाई की मांग*
शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार*
जयपुरिया स्कूल ने लिटिल फ्लावर को हराकर जेपीएल-2026 की ट्रॉफी पर जमाया कब्जा
विद्या भारती का 24वाँ अखिल भारतीय विज्ञान मेला 27 से 29 नवम्बर 2026 गोरखपुर में आयोजित
नौसढ़ से लखनऊ रोड पर बंधे का होगा सौंदर्यीकरण, नागरिकों के टहलने के लिए बनेगा सुरक्षित मार्ग
मतदाता सूची पुनरीक्षण में किसी पात्र मतदाता का नाम दर्ज होने से न छूटे: मंडलायुक्त
पुलिस झंडा दिवस पर एसपी सिटी ने किया ध्वजारोहण, जवानों को लगाया फ्लैग
सड़क हादसों में हर साल 1.80 लाख लोगों की मौत, लिटिल फ्लावर स्कूल में बच्चों को पढ़ाया सुरक्षा का पाठ