गुरुवार, 12 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज कमरे में फंदे से लटका मिला 17 वर्षीय किशोरी का शव, गांव में मचा हड़कंप महाकाली की भव्य शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, महाआरती में गूंजे जयकारे भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का पर्व भैया दूज हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
महराजगंज न्यूज़

महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें नवंबर के अंत तक शुरू होने की उम्मीद, महिलाओं को निजी पैथोलॉजी के महंगे खर्च और लंबी कतारों से मिलेगी राहत

नवंबर के अंत तक शुरू होने की उम्मीद, महिलाओं को निजी पैथोलॉजी के महंगे खर्च और लंबी कतारों से मिलेगी राहत
अस्पताल

महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें

नवंबर के अंत तक शुरू होने की उम्मीद, महिलाओं को निजी पैथोलॉजी के महंगे खर्च और लंबी कतारों से मिलेगी राहत

महराजगंज- जिला संयुक्त चिकित्सालय के महिला अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। अस्पताल परिसर में करीब एक करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक लैब तैयार की गई है। इस लैब में कुल 117 तरह की जांचों की सुविधा मिलेगी। अस्पताल प्रशासन को उम्मीद है कि नवंबर के अंत तक लैब का संचालन शुरू हो जाएगा। इसके बाद महिलाओं को कई महत्वपूर्ण जांचों के लिए निजी पैथोलॉजी का सहारा नहीं लेना पड़ेगा। दरअसल, अभी तक महिला अस्पताल में आने वाली मरीजों को कई प्रकार की जांच कराने के लिए जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में जाना पड़ता था। वहां मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण महिलाओं को लंबी कतारों में इंतजार करना पड़ता था। दोपहर 12 बजे के बाद जांच के लिए पहुंचने वाली कुछ महिलाओं को अगले दिन आने के लिए कहा जाता था। इससे गर्भवती महिलाओं और गंभीर मरीजों को विशेष रूप से परेशानी उठानी पड़ती थी।

वहीं, कुछ विशेष जांचों के लिए महिलाओं को निजी लैब का सहारा लेना पड़ता था। निजी पैथोलॉजी में एक जांच पर करीब एक हजार से पांच हजार रुपये तक खर्च करने पड़ते थे। ऐसे में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों पर अतिरिक्त बोझ पड़ता था।

अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, लैब का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है और जांच के लिए आवश्यक मशीनें भी स्थापित कर दी गई हैं। फिलहाल स्टाफ की तैनाती और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं पूरी की जा रही हैं। सभी तैयारियां पूरी होने के बाद लैब को मरीजों के लिए शुरू कर दिया जाएगा।

महिला अस्पताल में अलग से आधुनिक लैब शुरू होने से न केवल महिलाओं को समय पर जांच की सुविधा मिलेगी, बल्कि जिला अस्पताल की मुख्य पैथोलॉजी पर मरीजों का दबाव भी कम होगा। इससे पुरुष मरीजों को भी जांच कराने में सहूलियत मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें

सिवान के बीच सड़क पर रखे धान के बोझ के चलते बाइक अनियंत्रित होकर फिसल - गई
छोटी दीपावली की रात आपसी विवाद में हुई मारपीट, दोनों पक्षों ने दी जान से मारने की धमकी; पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

अन्य खबरें

हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
रूस से MBBS की डिग्री हासिल कर मनीष कुमार चौरसिया ने बढ़ाया क्षेत्र का मान
मिशन शक्ति फेज 6.0 शक्ति दीदी नारी सुरक्षा, नारी सम्मान के तहत थाना शोहरतगढ़ मिशन शक्ति टीम