(महराजगंज) सिंदुरिया थाना क्षेत्र के सिंदुरिया -पिपरा कल्याण सिवान के बीच मे सड़क पर रखे धान के बोझ के चलते बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, अमतहा निवासी छोटेलाल अपने - रिश्तेदार बिशनपुरा -निवासी शिवशरण के साथ निजी काम से झनझनपुर गए थे।बुधवार को लौटते समय सड़क पर धान काटकर बोझ के रूप में रखा गया था। इसी - दौरान बाइक का पहिया धान के बोझ पर पड़ने - दोनों सड़क पर गिर - पड़े। हादसे में उनके - सिर और पैर में गंभीर -चोटें आईं। राहगीरों ने - घायलों को सड़क किनारे पहुंचाकर पुलिस को सूचना दी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सूचना देने के करीब एक घंटे बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद परिजन निजी वाहन से दोनों घायलों को अस्पताल ले गए, जहां उन्हें भर्ती कराया गया।
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया सिवान के बीच सड़क पर रखे धान के बोझ के चलते बाइक अनियंत्रित होकर फिसल - गई










