शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
महराजगंज के जिलाधिकारी का तबादला , शिवशरणप्पा जी. एन. संभालेंगे जिले की कमान IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया
महराजगंज न्यूज़

महराजगंज के जिलाधिकारी का तबादला , शिवशरणप्पा जी. एन. संभालेंगे जिले की कमान गौरव सिंह सोगरवाल का सिद्धार्थनगर तबादला, प्रदेश में 38 आईएएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव

गौरव सिंह सोगरवाल का सिद्धार्थनगर तबादला, प्रदेश में 38 आईएएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव

 

पी एच एम न्यूज 

महराजगंज- उत्तर प्रदेश शासन ने शुक्रवार देर रात प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल में महराजगंज जिले को नया जिलाधिकारी मिला है। सिद्धार्थनगर के वर्तमान जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी. एन. को महराजगंज का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं महराजगंज के जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल को सिद्धार्थनगर जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है।शिवशरणप्पा जी. एन. वर्ष 2015 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी हैं। वे उत्तर प्रदेश कैडर के अधिकारी हैं। उनका गृह राज्य कर्नाटक है और वे मूल रूप से बेंगलुरु के रहने वाले हैं। उनकी शैक्षिक योग्यता बी.ई. (इंजीनियरिंग) है। प्रशासनिक सेवा में आने के बाद उन्होंने प्रदेश के विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। महराजगंज का जिलाधिकारी बनने से पहले शिवशरणप्पा जी. एन. सिद्धार्थनगर के जिलाधिकारी के रूप में कार्यरत थे। इससे पूर्व वे चित्रकूट जिले के जिलाधिकारी और कानपुर नगर निगम में नगर आयुक्त के पद पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। विभिन्न प्रशासनिक पदों पर कार्य करने का उनका अनुभव जिले की नई जिम्मेदारी में महत्वपूर्ण रहेगा।वहीं गौरव सिंह सोगरवाल ने महराजगंज के जिलाधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दीं। अब शासन ने उनका तबादला सिद्धार्थनगर कर दिया है। उन्हें वहां जिलाधिकारी की नई जिम्मेदारी दी गई है।शासन के इस प्रशासनिक फेरबदल के बाद महराजगंज में नए जिलाधिकारी के कार्यभार संभालने को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। जिले के विकास कार्यों, जनसमस्याओं के निस्तारण, राजस्व मामलों और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर नए प्रशासनिक नेतृत्व की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी।

यह भी पढ़ें

16 नवंबर से शुरू होगी स्वगणना प्रक्रिया, डुग्गी-मुनादी से लेकर सार्वजनिक स्थलों तक चलाया जाएगा जागरूकता अभियान;
रेलवे क्रॉसिंग पर ड्यूटी के दौरान हुआ हादसा, 31 वर्षीय अग्निवेश मोदनवाल की मौत से परिवार में मचा कोहराम
नवंबर के अंत तक शुरू होने की उम्मीद, महिलाओं को निजी पैथोलॉजी के महंगे खर्च और लंबी कतारों से मिलेगी राहत
सिवान के बीच सड़क पर रखे धान के बोझ के चलते बाइक अनियंत्रित होकर फिसल - गई
छोटी दीपावली की रात आपसी विवाद में हुई मारपीट, दोनों पक्षों ने दी जान से मारने की धमकी; पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

अन्य खबरें

हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप