शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
पिपरा कल्याण में धूमधाम से मनाया गया संविधान दिवस, सामूहिक वाचन कर संवैधानिक मूल्यों को किया गया याद 20 वर्षों से कार्यरत ग्राम रोजगार सेवकों का फूटा आक्रोश, अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू अटल आवासीय विद्यालय से चार बच्चों ने क्यों छोड़ा स्कूल? मंडलायुक्त ने मांगी रिपोर्ट महानगर अध्यक्ष पर महिला पार्षद ने लगाए गंभीर आरोप, जांच व कार्रवाई की मांग* शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार* जयपुरिया स्कूल ने लिटिल फ्लावर को हराकर जेपीएल-2026 की ट्रॉफी पर जमाया कब्जा विद्या भारती का 24वाँ अखिल भारतीय विज्ञान मेला 27 से 29 नवम्बर 2026 गोरखपुर में आयोजित नौसढ़ से लखनऊ रोड पर बंधे का होगा सौंदर्यीकरण, नागरिकों के टहलने के लिए बनेगा सुरक्षित मार्ग
महराजगंज न्यूज़

20 वर्षों से कार्यरत ग्राम रोजगार सेवकों का फूटा आक्रोश, अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू मिठौरा में ग्राम रोजगार सेवक संघर्ष मोर्चा के नेतृत्व में कार्य बहिष्कार, कई कर्मचारी संगठनों ने दिया समर्थन

मिठौरा में ग्राम रोजगार सेवक संघर्ष मोर्चा के नेतृत्व में कार्य बहिष्कार, कई कर्मचारी संगठनों ने दिया समर्थन

 

 

(महराजगंज)। ग्राम रोजगार सेवक संघर्ष मोर्चा उत्तर प्रदेश के आह्वान पर अपनी जायज मांगों को लेकर विकासखंड मिठौरा के ग्राम रोजगार सेवकों एवं वीबी-जी रामजी योजना से जुड़े कार्मिकों ने 21 नवंबर 2026 से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार एवं हड़ताल शुरू कर दी है। कर्मचारियों ने अपनी मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है। पिछले करीब 20 वर्षों से ग्राम रोजगार सेवक विभिन्न सरकारी योजनाओं का कार्य पूरी जिम्मेदारी के साथ करते आ रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें सम्मानजनक  मानदेय वृद्धि,पृथक बजट से, ईपीएफ तथा एचआर पॉलिसी लागू करने का लाभ नहीं मिल सका है। कर्मचारियों का कहना है कि इन मांगों को लेकर लगातार आश्वासन मिलता रहा, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसी नाराजगी के चलते ग्राम रोजगार सेवकों सहित वीबी-जी रामजी योजना के कार्मिकों ने अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया है। इस आंदोलन को ग्राम प्रधान संघ, ग्राम पंचायत अधिकारी संघ, ग्राम विकास अधिकारी संघ, अखिल भारतीय कर्मचारी संघ, तकनीकी सहायक संघ, लेखा सहायक संघ, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी संघ, कंप्यूटर ऑपरेटर संघ और महिला मेट संघ ने समर्थन दिया है।कर्मचारियों ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। मांगें पूरी होने के बाद ही सभी कर्मचारी काम पर वापस लौटकर अपने पदीय दायित्वों का निर्वहन करेंगे।आंदोलन से जुड़े कर्मचारियों ने शासन से सम्मानजनक मानदेय वृद्धि, ईपीएफ और एचआर पॉलिसी लागू करने सहित लंबित समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने की मांग की है। इस दौरान आलोक रंजन,निशांत तिवारी, चंद्रशेखर,ईश्वर वर्मा,रवि कुमार,शशिकांत,कपिल गुप्ता, संत कुमार वर्मा,रामकेश्वर रैना, बिरजू चौधरी,नंदनी पटेल, अनिता चौधरी,सीमा विश्वकर्मा,उमेश चौरसिया,मनोज कुमार, विनोद वर्मा,मुoजफर, वरूण दूबे, धनराज, बिशाल गुप्ता, हरिभजन, आजाद शर्मा, हितेंद्र पटेल सहीत तमाम लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें

बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के योगदान को किया गया याद, ग्रामीणों ने संविधान के प्रति निष्ठा और सम्मान का लिया संकल्प
गौरव सिंह सोगरवाल का सिद्धार्थनगर तबादला, प्रदेश में 38 आईएएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव
16 नवंबर से शुरू होगी स्वगणना प्रक्रिया, डुग्गी-मुनादी से लेकर सार्वजनिक स्थलों तक चलाया जाएगा जागरूकता अभियान;
रेलवे क्रॉसिंग पर ड्यूटी के दौरान हुआ हादसा, 31 वर्षीय अग्निवेश मोदनवाल की मौत से परिवार में मचा कोहराम
नवंबर के अंत तक शुरू होने की उम्मीद, महिलाओं को निजी पैथोलॉजी के महंगे खर्च और लंबी कतारों से मिलेगी राहत
सिवान के बीच सड़क पर रखे धान के बोझ के चलते बाइक अनियंत्रित होकर फिसल - गई

अन्य खबरें

अटल आवासीय विद्यालय से चार बच्चों ने क्यों छोड़ा स्कूल? मंडलायुक्त ने मांगी रिपोर्ट
महानगर अध्यक्ष पर महिला पार्षद ने लगाए गंभीर आरोप, जांच व कार्रवाई की मांग*
शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार*
जयपुरिया स्कूल ने लिटिल फ्लावर को हराकर जेपीएल-2026 की ट्रॉफी पर जमाया कब्जा
विद्या भारती का 24वाँ अखिल भारतीय विज्ञान मेला 27 से 29 नवम्बर 2026 गोरखपुर में आयोजित
नौसढ़ से लखनऊ रोड पर बंधे का होगा सौंदर्यीकरण, नागरिकों के टहलने के लिए बनेगा सुरक्षित मार्ग
मतदाता सूची पुनरीक्षण में किसी पात्र मतदाता का नाम दर्ज होने से न छूटे: मंडलायुक्त
पुलिस झंडा दिवस पर एसपी सिटी ने किया ध्वजारोहण, जवानों को लगाया फ्लैग
सड़क हादसों में हर साल 1.80 लाख लोगों की मौत, लिटिल फ्लावर स्कूल में बच्चों को पढ़ाया सुरक्षा का पाठ