नवदेश्वर महादेव मंदिर कमेटी ने काली कमेटी के सदस्यों को किया सम्मानित : अध्यक्ष अजीत हिमाचल सिंह के नेतृत्व में आयोजित हुआ
पीएचएम न्यूज़
रिपोटर मनोज गर्ग
जहांगीराबाद नगर की नवदेश्वर महादेव मंदिर कमेटी के तत्वावधान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में धार्मिक एवं सामाजिक क्षेत्र में योगदान देने वाले डॉ. सुविन भारद्वाज और अजीत हिमाचल चौधरी (लटूर भैया) को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही काली कमेटी के सदस्यों, काली स्वरूप मे विराट गोस्वामी,नील स्वरूप तथा सभी लांगुरियों को भी सम्मान प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
इस अवसर पर गौरव शिशोदिया, हरीश शिशोदिया, पूर्व नगर पालिका सदस्य विनय शर्मा, संजय सैनी, अजय अहेरिया, राकेश गिरी रवि राणा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने सभी सम्मानित अतिथियों एवं सदस्यों का स्वागत किया और धार्मिक आयोजनों में उनके योगदान की सराहना की।
समारोह के दौरान वक्ताओं ने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखने में ऐसे आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। धार्मिक कार्यक्रम समाज में आपसी भाईचारे, सहयोग और एकता की भावना को मजबूत करते हैं। ऐसे आयोजनों से जुड़कर अपनी परंपराओं और संस्कृति को आगे बढ़ाने वाले लोगों का सम्मान करना समाज के लिए प्रेरणादायक है।
सम्मान समारोह में उपस्थित लोगों ने धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में निरंतर सहयोग देने और आपसी सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया।