मंगलवार, 24 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में IGL का बड़ा कदम: 490 किमी पाइपलाइन से 86,000 घरों तक पहुंचेगी PNG, सिलेंडर का झंझट खत्म दिल्ली-गाजियाबाद का सफर आसान बांदा में 18 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, फांसी लगाने की सूचना से मचा हड़कंप समस्त व्यापार मंडल ने पूज्य योगी जी की पूजनीय माता जी को दी श्रद्धांजलि, शोक सभा संपन्न दीपक से लगी आग, सिलेंडर ब्लास्ट से दहला मकान, बेटी की शादी के आठ लाख रुपये राख एनएचएम महाप्रबंधक ने जिला पुरुष-महिला अस्पतालों का किया निरीक्षण* यूपीएसिकॉन 2026 की तैयारियां अंतिम चरण में, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया 22 नवंबर से प्रारंभ होगा विश्व हिंदू परिषद का हितचिंतक अभियान, गोरक्ष प्रांत में 5 लाख हिंदुओं को हितचिंतक बनाने का लक्ष्य
बांदा न्यूज़

बांदा में 18 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, फांसी लगाने की सूचना से मचा हड़कंप एंकर इंट्रो

एंकर इंट्रो

एंकर इंट्रो:।

उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा मुख्यालय में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। गायत्री नगर निवासी 18 वर्षीय युवती ने कथित तौर पर फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उसे आनन-फानन में जिला चिकित्सालय के ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

इस घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

मुख्य खबर:।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गायत्री नगर, बांदा निवासी कुमारी शिवानी, पुत्री मनोज कुमार गुप्ता, उम्र लगभग 18 वर्ष, ने अज्ञात कारणों के चलते कथित रूप से फांसी लगा ली। घटना के बाद उसकी मां उसे रिक्शे से लेकर जिला चिकित्सालय स्थित ट्रामा सेंटर पहुंचीं।

अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने युवती का परीक्षण किया और उसे मृत घोषित कर दिया। बेटी की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

बताया जा रहा है कि परिवार में घटना के समय पिता अथवा कोई अन्य जिम्मेदार सदस्य मौजूद नहीं था। इस वजह से युवती द्वारा उठाए गए इस कदम के पीछे की वास्तविक वजह तत्काल स्पष्ट नहीं हो सकी।

फिलहाल परिजन मृतका के शव को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के लिए रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज, बांदा लेकर पहुंचे हैं। घटना के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।

समापन:।

18 वर्ष की कम उम्र में हुई इस दुखद मौत ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। अब पोस्टमार्टम और संबंधित जांच के बाद ही घटना से जुड़े तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

रिपोर्ट: विकाश कुमार बांदा।

यह भी पढ़ें

अन्य खबरें

नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में IGL का बड़ा कदम: 490 किमी पाइपलाइन से 86,000 घरों तक पहुंचेगी PNG, सिलेंडर का झंझट खत्म
समस्त व्यापार मंडल ने पूज्य योगी जी की पूजनीय माता जी को दी श्रद्धांजलि, शोक सभा संपन्न
दीपक से लगी आग, सिलेंडर ब्लास्ट से दहला मकान, बेटी की शादी के आठ लाख रुपये राख
यूपीएसिकॉन 2026 की तैयारियां अंतिम चरण में, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया
22 नवंबर से प्रारंभ होगा विश्व हिंदू परिषद का हितचिंतक अभियान, गोरक्ष प्रांत में 5 लाख हिंदुओं को हितचिंतक बनाने का लक्ष्य
पूर्वांचल में महिला की जटिल यूरोलॉजिकल बीमारी की आधुनिक तकनीक से सर्जरी
नया सानवाड़ा में चोरों का आतंक, सात कृषि कुओं को बनाया निशाना