बांदा न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / बांदा
🚨 Breaking News | बांदा

कथा की कवरेज करने गए छायाकार का पर्स चोरी : पीड़ित ने थाने में दी तहरीर,रिपोर्ट दर्ज करने की मांग

बांदा | 17-Jan-2026 09:49 PM | 65 |
बांदा
पीड़ित ने थाने में दी तहरीर,रिपोर्ट दर्ज करने की मांग

कथा की कवरेज करने गए छायाकार का पर्स चोरी
– पीड़ित ने थाने में दी तहरीर, रिपोर्ट दर्ज करने की मांग
बांदा।शहर के मवई बाईपास स्थित कथा स्थल पर चल रही आचार्य धीरेंद्र शास्त्री की कथा की कवरेज करने गए एक समाचार पत्र के छायाकार का पर्स चोरी हो गया। घटना से पत्रकारों में आक्रोश देखा जा रहा है। पीड़ित छायाकार ने थाना कोतवाली नगर में तहरीर देकर पर्स बरामद किए जाने एवं आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।कोतवाली नगर में दी गई तहरीर में एक समाचार पत्र के छायाकार मनोज सिंह ने बताया कि वह शनिवार की दोपहर लगभग तीन बजे कथा की कवरेज करने के लिए मवई बाईपास स्थित कथा स्थल पर गए थे।इसी दौरान अज्ञात चोरों ने उनका पर्स चोरी कर लिया।छायाकार के अनुसार पर्स में करीब छह हजार रुपये नकद, आधार कार्ड सहित अन्य महत्वपूर्ण कागजात रखे हुए थे। घटना की जानकारी होते ही उन्होंने आसपास काफी तलाश की, लेकिन पर्स का कोई सुराग नहीं लग सका।
पीड़ित पत्रकार ने कोतवाली नगर पुलिस से मामले में रिपोर्ट दर्ज कर चोरों के खिलाफ कार्रवाई करने एवं पर्स बरामद कराने की मांग की है।पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

अन्य खबरें

गैस सिलेंडर की समस्या पर सपा नेताओं का विरोध,एजेंसियों से समाधान की मांग : हाकरों की संख्या बढ़ाने तथा सुरक्षा व निगरानी की व्यवस्था मजबूत करने की भी मांग की

बांदा न्यूज़

वरासत के मामलों का समय से निस्तारण करें : नंदी : प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक

बांदा न्यूज़

गुणवत्ता के साथ परियोजनाओं को तेज गति से पूर्ण किया जाए : आयुक्त : आयुक्त की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक

बांदा न्यूज़

बाबा बागेश्वर धाम की कथा के द्वितीय दिन उमड़ा आस्था का सैलाब : यूपी सरकार के मंत्रियों सहित लाखों श्रद्धालुओं का जनसमूह

बांदा न्यूज़

ऋषि बामदेव की धरती से गूंजा समरसता का संदेश : लाखों भक्तों ने सुनी हनुमंत कथा

बांदा न्यूज़

जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा जागरूकता प्रतियोगिता का आयोजन : छात्रों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

बांदा न्यूज़

जीवन को सरल व सहज बनाकर ही भगवान की प्राप्ति संभव : पं. धीरेंद्र शास्त्री

बांदा न्यूज़

धूमधाम से मनाया गया बसपा सुप्रीमो मायावती का 70 वां जन्मदिवस : कांशीराम पार्क में आयोजित हुआ मंडल स्तरीय जनकल्याणकारी दिवस

बांदा न्यूज़

बागेश्वर धाम सरकार के आगमन पर निकली भव्य कलश यात्रा : नगर में भक्तिमय वातावरण

बांदा न्यूज़

सनातन संस्कृति के संरक्षण के लिए पौराणिक जन्मस्थली का विकास ऐतिहासिक कार्य : साध्वी निरंजन ज्योति

बांदा न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.