बांदा न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / बांदा
🚨 Breaking News | बांदा

गैस सिलेंडर की समस्या पर सपा नेताओं का विरोध,एजेंसियों से समाधान की मांग : हाकरों की संख्या बढ़ाने तथा सुरक्षा व निगरानी की व्यवस्था मजबूत करने की भी मांग की

बांदा | 13-Mar-2026 07:15 PM | 65 |
बांदा
हाकरों की संख्या बढ़ाने तथा सुरक्षा व निगरानी की व्यवस्था मजबूत करने की भी मांग की

गैस सिलेंडर की समस्या पर सपा नेताओं का विरोध, एजेंसियों से समाधान की मांग


बांदा। शहर में रसोई गैस सिलेंडर की लगातार बनी समस्या को लेकर समाजवादी पार्टी के नेताओं ने गैस एजेंसियों पर पहुंचकर उपभोक्ताओं की परेशानियों को उठाया और जल्द समाधान की मांग की।सपा नेता ईशान सिंह लवी के नेतृत्व में जिला मीडिया प्रभारी व प्रवक्ता प्रमोद गुप्ता ‘राजा’,पूर्व कोषाध्यक्ष वृंदावन वैश्य,कल्लू चौहान,ऋषि द्विवेदी,रविंद्र नाथ गुप्ता,तनय सिंह,सुधीर सिंह और आशीष कुशवाहा सहित कई कार्यकर्ता गैस एजेंसियों पर पहुंचे।नेताओं ने बताया कि गैस सिलेंडर लेने के लिए लोगों को तेज धूप में लंबी लाइनों में खड़ा होना पड़ रहा है,जिससे आम जनता को काफी परेशानी हो रही है।सपा नेताओं का प्रतिनिधिमंडल सबसे पहले आराधना गैस एजेंसी पहुंचा, जहां कार्यालय बंद मिला।फोन पर सूचना देने के बाद एजेंसी संचालक रामेंद्र शर्मा पहुंचे और कार्यालय खुलवाया।इसके बाद नेताओं ने उनसे मिलकर उपभोक्ताओं की समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने का आग्रह किया।इसके बाद प्रतिनिधिमंडल शर्मिला गैस एजेंसी,जेल रोड पहुंचा, जहां मैनेजर से मुलाकात कर उपभोक्ताओं को हो रही समस्याओं से अवगत कराया गया।इस दौरान लाइन में लगे लोगों को पानी भी पिलाया गया और गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की गई।सपा नेता ईशान सिंह लवी ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि गैस एजेंसियों की जांच कराई जाए और उपभोक्ताओं को धूप से बचाव के लिए छांव व पीने के पानी की व्यवस्था कराई जाए। उन्होंने कहा कि जिन उपभोक्ताओं को घर तक गैस की होम डिलीवरी नहीं मिल रही है, उनसे डिलीवरी चार्ज न लिया जाए और जिनसे लिया गया है उसे वापस कराया जाए।
साथ ही उन्होंने सिलेंडर वितरण स्थलों पर तौल मशीन रखने, हाकरों की संख्या बढ़ाने तथा सुरक्षा व निगरानी की व्यवस्था मजबूत करने की भी मांग की।

अन्य खबरें

कथा की कवरेज करने गए छायाकार का पर्स चोरी : पीड़ित ने थाने में दी तहरीर,रिपोर्ट दर्ज करने की मांग

बांदा न्यूज़

वरासत के मामलों का समय से निस्तारण करें : नंदी : प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक

बांदा न्यूज़

गुणवत्ता के साथ परियोजनाओं को तेज गति से पूर्ण किया जाए : आयुक्त : आयुक्त की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक

बांदा न्यूज़

बाबा बागेश्वर धाम की कथा के द्वितीय दिन उमड़ा आस्था का सैलाब : यूपी सरकार के मंत्रियों सहित लाखों श्रद्धालुओं का जनसमूह

बांदा न्यूज़

ऋषि बामदेव की धरती से गूंजा समरसता का संदेश : लाखों भक्तों ने सुनी हनुमंत कथा

बांदा न्यूज़

जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा जागरूकता प्रतियोगिता का आयोजन : छात्रों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

बांदा न्यूज़

जीवन को सरल व सहज बनाकर ही भगवान की प्राप्ति संभव : पं. धीरेंद्र शास्त्री

बांदा न्यूज़

धूमधाम से मनाया गया बसपा सुप्रीमो मायावती का 70 वां जन्मदिवस : कांशीराम पार्क में आयोजित हुआ मंडल स्तरीय जनकल्याणकारी दिवस

बांदा न्यूज़

बागेश्वर धाम सरकार के आगमन पर निकली भव्य कलश यात्रा : नगर में भक्तिमय वातावरण

बांदा न्यूज़

सनातन संस्कृति के संरक्षण के लिए पौराणिक जन्मस्थली का विकास ऐतिहासिक कार्य : साध्वी निरंजन ज्योति

बांदा न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.