टोंक न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / टोंक
🚨 Breaking News | टोंक

टोंक-सवाई माधोपुर में खाद संकट पर सांसद हरीश मीणा सख्त, केंद्रीय मंत्री नड्डा से मिल माँगी उच्चस्तरीय जांच : सांसद का आरोप- केंद्र से भरपूर आपूर्ति के बाद भी राज्य सरकार के कुप्रबंधन से किसान बेहाल, कालाबाजारी चरम पर

टोंक | 11-Dec-2025 08:17 AM | 377 |
टोंक
सांसद का आरोप- केंद्र से भरपूर आपूर्ति के बाद भी राज्य सरकार के कुप्रबंधन से किसान बेहाल, कालाबाजारी चरम पर

उनियारा(आनंद शर्मा).टोंक-सवाई माधोपुर संसदीय क्षेत्र में रबी सीजन के दौरान खाद (उर्वरक) की भारी किल्लत और वितरण में हो रही धांधली को लेकर सांसद हरीश चंद्र मीणा ने कड़ा रुख अपनाया है। सोमवार को सांसद मीणा ने नई दिल्ली में केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर उन्हें एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा और मामले में तत्काल केंद्रीय हस्तक्षेप की मांग की।

सांसद ने मंत्री को बताया कि क्षेत्र में उर्वरक संकट 'प्राकृतिक' नहीं बल्कि 'कृत्रिम' है, जो राज्य सरकार की लापरवाही और प्रशासनिक उदासीनता का नतीजा है।

संसद में खुलासे के बाद एक्शन में सांसद

सांसद मीणा ने बताया कि गत 5 दिसंबर को लोकसभा में उनके प्रश्न के उत्तर में केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया था कि राजस्थान को न केवल पर्याप्त उर्वरक दिया गया है, बल्कि टोंक और सवाई माधोपुर के लिए अतिरिक्त रैक भी आवंटित किए गए हैं। इसके बावजूद, जमीनी स्तर पर किसानों को खाद नहीं मिल रही है। सांसद ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार के पास मॉनिटरिंग का कोई सिस्टम नहीं है और विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से खाद की कालाबाजारी हो रही है।

​किसानों को लाठियां, दलालों को मलाई

केंद्रीय मंत्री को सौंपे गए ज्ञापन में सांसद ने जमीनी हकीकत बयां करते हुए कहा कि किसान लंबी कतारों में धक्के खा रहे हैं और उन्हें लाठीचार्ज तक झेलना पड़ रहा है, जबकि डीलर और अधिकारी मिलीभगत कर कालाबाजारी में व्यस्त हैं।

​सांसद की प्रमुख मांगें:

​टोंक-सवाई माधोपुर में उर्वरक वितरण की उच्चस्तरीय जांच हो।

पर्याप्त रैक मिलने के बाद भी कमी क्यों, इस पर राज्य सरकार से जवाब तलब किया जाए।

​ब्लैक मार्केटिंग करने वाले अधिकारियों और डीलरों पर सख्त कार्रवाई हो।

​किसानों के लिए शिकायत निवारण प्रणाली लागू की जाए।

​सांसद मीणा ने चेतावनी दी है कि यदि केंद्र ने हस्तक्षेप नहीं किया तो राज्य सरकार के कुप्रबंधन के कारण किसानों की परेशानी और बढ़ेगी।

अन्य खबरें

मानवता शर्मसार: पलाई में दो गज जमीन के लिए तरसा शव : श्मशान के भीतर अतिक्रमण और बिजली का जाल

टोंक न्यूज़

स्मैकचियों और मनचलों पर कसेगा शिकंजा: उनियारा में सीएलजी बैठक में एसपी ने दिए सख्त निर्देश. : एसपी ने सुनी उनियारा वासियों की समस्याएं

टोंक न्यूज़

लापरवाही की 'बाढ़': बनेठा माइनर ओवरफ्लो होने से खेतों में भरा पानी, आक्रोशित : आक्रोशित किसानों ने ककोड-नगर फोर्ट मार्ग किया जाम

टोंक न्यूज़

निलंबित ग्राम विकास अधिकारी की वापसी के विरोध में लामबंद हुए पलाई के ग्रामीण : 25 दिन बाद भी नए अधिकारी को नहीं मिला चार्ज, ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

टोंक न्यूज़

ककोड़ में तीन दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार : पुलिस रिमांड पर चल रहा आरोपी

टोंक न्यूज़

माली समाज 25 फरवरी को करेगा विधानसभा का घेराव, सी.पी. सैनी ने भरी हुंकार : बाइक रैली निकालकर किया शक्ति प्रदर्शन

टोंक न्यूज़

अलीगढ़ के तत्कालीन थानाधिकारी और सिपाही पर भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज : हवालात में मारपीट नहीं करने के एवज में मांगी थी 20 हजार की घूस

टोंक न्यूज़

उनियारा में बजरी माफियाओं पर 'सर्जिकल स्ट्राइक' की तैयारी : पुलिस उपाधीक्षक का 'जीरो टॉलरेंस' प्लान:

टोंक न्यूज़

अलीगढ़: कछुआ चाल से चल रहा बीसलपुर लाइन का काम, मुख्य बाजार में सड़कों पर बह रहा नाली का गंदा पानी : जगह-जगह खुदी सड़कों और गहरे गड्ढों से राहगीर परेशान, जिम्मेदार विभाग बेखबर

टोंक न्यूज़

श्री गांधी गौशाला के मकर संक्रांति महोत्सव का आगाज : प्रथम निमंत्रण भगवान अन्नपूर्णा गणेश को अर्पित

टोंक न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.