टोंक न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / टोंक
🚨 Breaking News | टोंक

अलीगढ़ के तत्कालीन थानाधिकारी और सिपाही पर भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज : हवालात में मारपीट नहीं करने के एवज में मांगी थी 20 हजार की घूस

टोंक | 05-Jan-2026 12:32 AM | 377 |
टोंक
हवालात में मारपीट नहीं करने के एवज में मांगी थी 20 हजार की घूस

टोंक/अलीगढ़.भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) मुख्यालय ने नए साल के पहले दिन बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले के अलीगढ़ थाने के तत्कालीन थानाधिकारी और एक सिपाही के खिलाफ पद के दुरुपयोग और रिश्वत मांगने का मामला दर्ज किया है। आरोपियों ने थाने में बंद एक मुल्जिम के साथ मारपीट न करने और सुविधाएं देने के बदले 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।

प्रकरण

जानकारी के अनुसार, अलीगढ़ थाने में दर्ज एफआईआर संख्या 158/2024 के सिलसिले में पुलिस ने राजमहल मीणा (निवासी डेकवा, सवाई माधोपुर) को हिरासत में लिया था। 9 सितंबर 2025 को आरोपी के भाई ने सवाई माधोपुर एसीबी में शिकायत दर्ज करवाई। परिवादी का आरोप था कि तत्कालीन थानाधिकारी पवन कुमार चौधरी (जो वर्तमान में थाना मालपुरा में द्वितीय अधिकारी हैं) ने सिपाही कर्मवीर चौधरी के माध्यम से 20 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की है। यह राशि आरोपी भाई को लॉकअप में परेशान न करने के एवज में मांगी गई थी।

एसीबी की भनक लगते ही हो गए थे सतर्क

एसीबी सवाई माधोपुर ने शिकायत मिलते ही 9 सितंबर को सत्यापन करवाया, जिसमें रिश्वत मांगने की पुष्टि हो गई। इसके बाद एसीबी टीम ने 10 सितंबर 2025 को पहला ट्रैप और 13 व 14 सितंबर को दूसरा ट्रैप आयोजित किया। लेकिन आरोपियों को एसीबी की मौजूदगी का शक हो गया और भनक लगते ही उन्होंने रिश्वत की राशि नहीं ली, जिससे रंगे हाथों कार्यवाही (Trap) सफल नहीं हो पाई।

सबूतों के आधार पर मुख्यालय में दर्ज हुआ केस

ट्रैप कार्यवाही भले ही पूरी नहीं हुई, लेकिन एसीबी के पास सत्यापन के दौरान रिकॉर्ड की गई रिश्वत की मांग के पुख्ता सबूत थे। सवाई माधोपुर एसीबी ने दिसंबर 2025 में पूरी रिपोर्ट जयपुर मुख्यालय को भेजी। मुख्यालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए 1 जनवरी 2026 को दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ पीसी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

एडिशनल एसपी करेंगे जांच

इस प्रकरण की जांच अब एडिशनल एसपी स्तर के अधिकारी को सौंपी गई है। सूत्रों के मुताबिक, जांच का दायरा बढ़ने पर इस प्रकरण में कुछ और पुलिसकर्मियों या दलालों के नाम भी सामने आ सकते हैं।

 

अन्य खबरें

मानवता शर्मसार: पलाई में दो गज जमीन के लिए तरसा शव : श्मशान के भीतर अतिक्रमण और बिजली का जाल

टोंक न्यूज़

स्मैकचियों और मनचलों पर कसेगा शिकंजा: उनियारा में सीएलजी बैठक में एसपी ने दिए सख्त निर्देश. : एसपी ने सुनी उनियारा वासियों की समस्याएं

टोंक न्यूज़

लापरवाही की 'बाढ़': बनेठा माइनर ओवरफ्लो होने से खेतों में भरा पानी, आक्रोशित : आक्रोशित किसानों ने ककोड-नगर फोर्ट मार्ग किया जाम

टोंक न्यूज़

निलंबित ग्राम विकास अधिकारी की वापसी के विरोध में लामबंद हुए पलाई के ग्रामीण : 25 दिन बाद भी नए अधिकारी को नहीं मिला चार्ज, ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

टोंक न्यूज़

ककोड़ में तीन दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार : पुलिस रिमांड पर चल रहा आरोपी

टोंक न्यूज़

माली समाज 25 फरवरी को करेगा विधानसभा का घेराव, सी.पी. सैनी ने भरी हुंकार : बाइक रैली निकालकर किया शक्ति प्रदर्शन

टोंक न्यूज़

उनियारा में बजरी माफियाओं पर 'सर्जिकल स्ट्राइक' की तैयारी : पुलिस उपाधीक्षक का 'जीरो टॉलरेंस' प्लान:

टोंक न्यूज़

अलीगढ़: कछुआ चाल से चल रहा बीसलपुर लाइन का काम, मुख्य बाजार में सड़कों पर बह रहा नाली का गंदा पानी : जगह-जगह खुदी सड़कों और गहरे गड्ढों से राहगीर परेशान, जिम्मेदार विभाग बेखबर

टोंक न्यूज़

श्री गांधी गौशाला के मकर संक्रांति महोत्सव का आगाज : प्रथम निमंत्रण भगवान अन्नपूर्णा गणेश को अर्पित

टोंक न्यूज़

'दीपू दास की हत्या ने झकझोरा : बांग्लादेश में हिंदुओं की लिंचिंग पर विहिप-भाजपा का जोरदार प्रदर्शन

टोंक न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.