टोंक न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / टोंक
🚨 Breaking News | टोंक

स्मैकचियों और मनचलों पर कसेगा शिकंजा: उनियारा में सीएलजी बैठक में एसपी ने दिए सख्त निर्देश. : एसपी ने सुनी उनियारा वासियों की समस्याएं

टोंक | 18-Feb-2026 05:59 PM | 377 |
टोंक
एसपी ने सुनी उनियारा वासियों की समस्याएं

उनियारा.जिला पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीणा ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था और पुलिस कार्यप्रणाली को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से उनियारा एवं नगरफोर्ट पुलिस थानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस थानों की व्यवस्थाएं जांची और लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

​थाने की व्यवस्थाओं का जायजा और ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

​निरीक्षण के दौरान एसपी राजेश कुमार मीणा ने थानों के मालखाना, बंदी गृह और मैस की स्थिति देखी। उन्होंने थाने के रिकॉर्ड का सूक्ष्मता से अवलोकन किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि मामलों का निस्तारण समय सीमा में किया जाए। उनियारा आगमन पर पुलिस टीम द्वारा एसपी को 'गार्ड ऑफ ऑनर' देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने पुलिस कर्मियों से व्यक्तिगत संवाद कर उनकी कार्यक्षेत्र से जुड़ी समस्याओं को भी सुना।

​सीएलजी बैठक: जनता ने उठाई नशे और सुरक्षा की मांग

​उनियारा पुलिस थाने में आयोजित सीएलजी (Community Liaison Group) सदस्यों की बैठक में स्थानीय प्रतिनिधियों ने क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं को एसपी के समक्ष रखा। सदस्यों ने मुख्य रूप से निम्नलिखित मांगें उठाईं:

​नशा मुक्ति: स्मैक और अवैध नशे के कारोबार पर पूर्ण पाबंदी।

​यातायात व्यवस्था: बस स्टैंड एवं सवाई माधोपुर रोड से कामधेनु सर्किल तक अवैध पार्किंग हटाना और यातायात पुलिसकर्मियों की तैनाती।

​अपराध नियंत्रण: चारभुजा नाथ मंदिर में हुई चोरी का खुलासा और असामाजिक तत्वों पर निगरानी।

​सुरक्षा: रात्रि गश्त बढ़ाना और गलियों में तेज रफ्तार दोपहिया वाहन चलाने वाले नाबालिगों पर कार्रवाई।

​एसपी के सख्त निर्देश

​जनप्रतिनिधियों और सदस्यों की समस्याओं को सुनने के बाद एसपी मीणा ने मौके पर मौजूद पुलिस उपाधीक्षक आकांक्षा कुमारी चौधरी और थानाधिकारी कप्तान सिंह को नियमानुसार सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराध पर नियंत्रण और आमजन की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

​उपस्थिति:

बैठक में एएसआई रतन लाल मीणा, सीएलजी सदस्य शंकर लाल ठाडा, राकेश बढ़ाया, राजेश जोशी, अभय सिंह शक्तावत, संदीप गुप्ता, कैलाश चौधरी, सुरेश कुमावत, घासी जैन, गुड्डू भाई, चेतन भट्ट, चेतन शर्मा सहित पुलिस स्टाफ और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

अन्य खबरें

मानवता शर्मसार: पलाई में दो गज जमीन के लिए तरसा शव : श्मशान के भीतर अतिक्रमण और बिजली का जाल

टोंक न्यूज़

लापरवाही की 'बाढ़': बनेठा माइनर ओवरफ्लो होने से खेतों में भरा पानी, आक्रोशित : आक्रोशित किसानों ने ककोड-नगर फोर्ट मार्ग किया जाम

टोंक न्यूज़

निलंबित ग्राम विकास अधिकारी की वापसी के विरोध में लामबंद हुए पलाई के ग्रामीण : 25 दिन बाद भी नए अधिकारी को नहीं मिला चार्ज, ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

टोंक न्यूज़

ककोड़ में तीन दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार : पुलिस रिमांड पर चल रहा आरोपी

टोंक न्यूज़

माली समाज 25 फरवरी को करेगा विधानसभा का घेराव, सी.पी. सैनी ने भरी हुंकार : बाइक रैली निकालकर किया शक्ति प्रदर्शन

टोंक न्यूज़

अलीगढ़ के तत्कालीन थानाधिकारी और सिपाही पर भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज : हवालात में मारपीट नहीं करने के एवज में मांगी थी 20 हजार की घूस

टोंक न्यूज़

उनियारा में बजरी माफियाओं पर 'सर्जिकल स्ट्राइक' की तैयारी : पुलिस उपाधीक्षक का 'जीरो टॉलरेंस' प्लान:

टोंक न्यूज़

अलीगढ़: कछुआ चाल से चल रहा बीसलपुर लाइन का काम, मुख्य बाजार में सड़कों पर बह रहा नाली का गंदा पानी : जगह-जगह खुदी सड़कों और गहरे गड्ढों से राहगीर परेशान, जिम्मेदार विभाग बेखबर

टोंक न्यूज़

श्री गांधी गौशाला के मकर संक्रांति महोत्सव का आगाज : प्रथम निमंत्रण भगवान अन्नपूर्णा गणेश को अर्पित

टोंक न्यूज़

'दीपू दास की हत्या ने झकझोरा : बांग्लादेश में हिंदुओं की लिंचिंग पर विहिप-भाजपा का जोरदार प्रदर्शन

टोंक न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.