मुजफ्फरनगर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / मुजफ्फरनगर

दबंगों ने कबड्डी मास्टर को पुलिस के सामने पीटा : घटना के दौरान पुलिस भी मौके पर मौजूद

मुजफ्फरनगर | 28-Feb-2025 06:04 PM | 11 |
मुजफ्फरनगर
घटना के दौरान पुलिस भी मौके पर मौजूद

मुजफ्फरनगर। जिले के शाहपुर कोतवाली क्षेत्र के शोरम गेट पर दबंगई का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां तीन दबंगों ने एक कबड्डी मास्टर को लात-घूंसों और थप्पड़ों से बेरहमी से पीटा। हैरान करने वाली बात यह है कि घटना के दौरान पुलिस भी मौके पर मौजूद थी, लेकिन मास्टर की पिटाई होती रही और किसी ने उसे बचाने की कोशिश नहीं की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

गाड़ी की साइड को लेकर हुआ विवाद

मिली जानकारी के मुताबिक, यह विवाद एक गाड़ी की साइड लगाने को लेकर शुरू हुआ था। कबड्डी मास्टर ने जैसे ही गाड़ी आगे बढ़ाई, तीन युवकों से उसका विवाद हो गया। बात बढ़ी तो दबंगों ने मास्टर पर हमला कर दिया और उसे बुरी तरह पीटने लगे। पीड़ित ने खुद को बचाने की कोशिश की, लेकिन हमलावरों की संख्या अधिक होने के कारण वह बच नहीं सका।

पुलिस मूकदर्शक बनी रही

घटना के वक्त पुलिस मौके पर मौजूद थी, लेकिन किसी ने पीड़ित को बचाने की कोशिश नहीं की। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मास्टर को सरेआम पीटा जा रहा है और पुलिसकर्मी तमाशा देख रहे हैं।

अन्य खबरें

खतौली शुगर मिल ने किसानों को बड़ी राहत, 37.26 करोड़ रुपये का गन्ना मूल्य भुगतान जारी : त्रिवेणी शुगर मिल खतौली ने 37.26 करोड रुपए का किया भुगतान

मुजफ्फरनगर न्यूज़

बाबरी मस्जिद को लेकर भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहीं बड़ी बात : राकेश टिकैत का बाबरी मस्जिद को लेकर बड़ा बयान

मुजफ्फरनगर न्यूज़

खतौली मेपल्स एकेडमी स्कूल बना जंग का अखाड़ा : मारपीट के दौरान आधा दर्जन छात्र गंभीर रूप से घायल

मुजफ्फरनगर न्यूज़

श्री कृष्ण मंदिर में पहुंचे यशवीर महाराज ने बाबरी मस्जिद पर दिया बड़ा बयान : गीता प्रकाश उत्सव व दत्तात्रेय अवतार दिवस पर श्रीकृष्ण मंदिर में भव्य आध्यात्मिक महोत्सव

मुजफ्फरनगर न्यूज़

मेपल्स एकेडमी स्कूल बना जंग का अखाड़ा : मारपीट के दौरान आधा दर्जन छात्र गंभीर रूप से घायल

मुजफ्फरनगर न्यूज़

फिल्मी अंदाज में डायलॉग बोलकर : थाना परिसर में रिल बनाना बड़ा भारी पुलिस ने पड़कर जेल भेजा

मुजफ्फरनगर न्यूज़

खतौली पुलिस की बड़ी सफलता 17 साल से फरार वारंटी हनीफ उर्फ लाला को गिरफ्तार जेल भेजो : खतौली पुलिस की बड़ी सफलता: 17 साल से फरार वारंटी हनीफ उर्फ लाला गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर न्यूज़

सोशल मीडिया पर दोस्ती, निवेश का लालच और 3.09 करोड़ की ठगी : साइबर क्राइम थाना की बड़ी कार्रवाई, दो शातिर गिरफ्तार, एक फरार

मुजफ्फरनगर न्यूज़

के.के. पब्लिक स्कूल में 42वाँ वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न, बच्चों की प्रस्तुतियों ने जीता सभी का दिल : ऑपरेशन सिंदूर की झांकी देख दर्शक हुए भावुक

मुजफ्फरनगर न्यूज़

खतौली : मलिक वेलफेयर एसोसिएशन अध्यक्ष आरिफ मलिक पहुंचे आनंद हॉस्पिटल, सादिक मलिक के स्वास्थ्य की ली जानकारी

मुजफ्फरनगर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.