मुजफ्फरनगर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / मुजफ्फरनगर

के.के. पब्लिक स्कूल में 42वाँ वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न, बच्चों की प्रस्तुतियों ने जीता सभी का दिल : ऑपरेशन सिंदूर की झांकी देख दर्शक हुए भावुक

मुजफ्फरनगर | 07-Dec-2025 09:46 PM | 250 |
मुजफ्फरनगर
ऑपरेशन सिंदूर की झांकी देख दर्शक हुए भावुक

खतौली! फलावदा रोड  के.के. पब्लिक स्कूल में आज 42वें वार्षिकोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर की गई। विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रस्तुतियों ने ऐसा समां बाँधा कि अभिभावकों सहित सभी अतिथि मंत्रमुग्ध रह गए।
कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बेहतरीन सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नृत्य, संगीत, नाटक, योग, फैशन शो और थीमेटिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
कक्षा नर्सरी से यूकेजी तक के बच्चों द्वारा स्टेट फैशन शो त्योहारों पर आधारित डांस प्रस्तुतियाँ, राजस्थानी लोकनृत्य ,ऑपरेशन सिंदूर’ प्रस्तुति ,गुजराती नृत्य ,झांसी की रानी’ नृत्य-नाटिका,शिवाजी अंग्रेज़ी नाट्य प्रस्तुति,छोटे बच्चों की मासूम अदाओं और बड़े बच्चों की शानदार प्रस्तुति ने सभागार में खूब तालियाँ बटोरीं इसी के साथ प्रधानाचार्य संजीव कुमार जैन ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए कहा कि विद्यालय शिक्षा के साथ सांस्कृतिक व नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्यरत है।उन्होंने यह भी घोषणा की कि यदि विद्यालय के किसी छात्र का 12वीं में टॉप रैंक पर चयन होता है, तो  विद्या यूनिवर्सिटी में प्रवेश लेने पर विद्यालय के द्वारा 50% का डिस्काउंट मिलेगा l मुख्य अतिथि के रूम में खंड शिक्षा अधिकारी पंकज अग्रवाल मौजूद रहे ,उन्होंने कहा—
“पढ़ाई के साथ संस्कारों का होना आवश्यक है ताकि बच्चे हर क्षेत्र में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकें।विद्यालय प्रबंधक अशोक कुमार अग्रवाल ने कहा कि संस्थान बच्चों में नैतिकता, सामाजिक कर्तव्य और अनुशासन को विकसित करने पर विशेष ध्यान देता है।कार्यक्रम में मंच संचालन वर्णिका, आरुषी और इशिका ने संयुक्त रूप से किया। उप-प्रधानाचार्य आतिश कुमार गुप्ता ने उपस्थित सभी अभिभावकों, अतिथियों और छात्रों के प्रति आभार व्यक्त किया।नगर के अभिभावकों ने प्रधानाचार्य संजीव कुमार जैन और विद्यालय प्रबंधन की इस भव्य आयोजन के लिए प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के आत्मविश्वास और प्रतिभा को निखारते हैं। इसी कड़ी में आरोही, अराध्या, आस्था, तन्मय, आख, उदय, वशेराज, अनुराग, माही, आयुषी, दिव्या, परी, रिया, कुनाल, कन्या, मानसी, विदुषी, निकुन, निष्ठा, पार्थ, हार्षता, खुशी, राधिका, शिबलिया, अवनी, भावना सहित कई छात्र-छात्राएँ कार्यक्रम में सम्मिलित रहे। मंच संचालन आरुषि, इशिका, वर्णिका ने किया l कार्यक्रम में डीडी आर्य ,अंशु जैन, मनोज ,विपिन, अनुज ,अतुल, स्वीटी, भावना, अनामिका ,निधि, स्वाती ,उमा, पाखी, गीता , सोमेश, प्रदीप, जयवंश,आदि का योगदान रहा।

अन्य खबरें

खतौली शुगर मिल ने किसानों को बड़ी राहत, 37.26 करोड़ रुपये का गन्ना मूल्य भुगतान जारी : त्रिवेणी शुगर मिल खतौली ने 37.26 करोड रुपए का किया भुगतान

मुजफ्फरनगर न्यूज़

बाबरी मस्जिद को लेकर भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहीं बड़ी बात : राकेश टिकैत का बाबरी मस्जिद को लेकर बड़ा बयान

मुजफ्फरनगर न्यूज़

खतौली मेपल्स एकेडमी स्कूल बना जंग का अखाड़ा : मारपीट के दौरान आधा दर्जन छात्र गंभीर रूप से घायल

मुजफ्फरनगर न्यूज़

श्री कृष्ण मंदिर में पहुंचे यशवीर महाराज ने बाबरी मस्जिद पर दिया बड़ा बयान : गीता प्रकाश उत्सव व दत्तात्रेय अवतार दिवस पर श्रीकृष्ण मंदिर में भव्य आध्यात्मिक महोत्सव

मुजफ्फरनगर न्यूज़

मेपल्स एकेडमी स्कूल बना जंग का अखाड़ा : मारपीट के दौरान आधा दर्जन छात्र गंभीर रूप से घायल

मुजफ्फरनगर न्यूज़

फिल्मी अंदाज में डायलॉग बोलकर : थाना परिसर में रिल बनाना बड़ा भारी पुलिस ने पड़कर जेल भेजा

मुजफ्फरनगर न्यूज़

खतौली पुलिस की बड़ी सफलता 17 साल से फरार वारंटी हनीफ उर्फ लाला को गिरफ्तार जेल भेजो : खतौली पुलिस की बड़ी सफलता: 17 साल से फरार वारंटी हनीफ उर्फ लाला गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर न्यूज़

सोशल मीडिया पर दोस्ती, निवेश का लालच और 3.09 करोड़ की ठगी : साइबर क्राइम थाना की बड़ी कार्रवाई, दो शातिर गिरफ्तार, एक फरार

मुजफ्फरनगर न्यूज़

खतौली : मलिक वेलफेयर एसोसिएशन अध्यक्ष आरिफ मलिक पहुंचे आनंद हॉस्पिटल, सादिक मलिक के स्वास्थ्य की ली जानकारी

मुजफ्फरनगर न्यूज़

खतौली : मलिक वेलफेयर एसोसिएशन अध्यक्ष आरिफ मलिक ने आनंद हॉस्पिटल में जाकर जानी सादिक मलिक की हालत

मुजफ्फरनगर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.