Muzaffarnagar News : मेपल्स एकेडमी स्कूल बना जंग का अखाड़ा - PHM NEWS
home banner
मुजफ्फरनगर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / मुजफ्फरनगर

मेपल्स एकेडमी स्कूल बना जंग का अखाड़ा : मारपीट के दौरान आधा दर्जन छात्र गंभीर रूप से घायल

मुजफ्फरनगर
मारपीट के दौरान आधा दर्जन छात्र  गंभीर रूप से घायल

खतौली । के मेपल्स एकेडमी में कुछ दिन पूर्व छात्रों के दो समूहों के बीच हुआ मामूली विवाद हो गया  था मगर सोमवार को अचानक इतनी तेजी से भड़क गया कि देखते ही देखते पूरा मामला हिंसक झड़प में बदल गया। स्कूल परिसर में हुई इस मारपीट में कक्षा 11 के चार छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्कूल में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में परिजन व स्थानीय लोग स्कूल के बाहर इकट्ठा हो गए। जानकारी के मुताबिक, 11वीं के छात्र गौरवान्वित ने बताया कि दो दिन पहले उसके कुछ सहपाठियों से कहासुनी हो गई थी। सोमवार को वह अपने साथियों—वंश, आरव और अवि—के साथ स्कूल ग्राउंड में मौजूद था। इसी दौरान सलावा निवासी हर्ष, मनमोहन, कुनाल और भविष्य अचानक स्कूल परिसर में पहुंचे और कथित तौर पर छात्रों पर हमला कर दिया।
पीड़ित छात्रों का कहना है कि हमला लोहे के कड़े और पंच जैसे खतरनाक सामान से किया गया, जिसके कारण उनके सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। मारपीट के दौरान पूरा परिसर कुछ ही मिनटों में अफरातफरी में बदल गया। घटना की सूचना मिलते ही घायल छात्रों के परिजन स्कूल पहुंचे और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ नाराज़गी जताई। अभिभावकों ने सवाल उठाते हुए कहा कि छात्रों के हाथ में कड़े, पंच या स्क्रूड्राइवर जैसे सामान आखिर आए कैसे?
स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था पर नज़र रखने वाला कोई जिम्मेदार क्यों मौजूद नहीं था स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर स्कूल प्रशासन ने पहले हुए विवाद पर ध्यान दिया होता और सुरक्षा सख्त की होती, तो यह घटना टल सकती थी। पुलिस की त्वरित कार्रवाई सूचना मिलने पर मंडी चौकी प्रभारी विनय शर्मा और प्रताप सिंह सोलंकी पुलिस बल के साथ स्कूल पहुंचे और बाहर जुटी भीड़ को शांत किया। पुलिस ने दोनों पक्षों के परिजनों से बातचीत कर मामला शांत कराया और घायल छात्रों को सीएचसी में भर्ती कराया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, परिजनों की ओर से मिलने वाली तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इलाके में दहशत का माहौल,  अभिभावकों ने स्कूल प्रशासन  से मांग की है कि छात्रों के बैग और परिसर में नियमित जांच हो ऐसे घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सख्त नियम लागू किए जाएँ।

अन्य खबरें

खतौली शुगर मिल ने किसानों को बड़ी राहत, 37.26 करोड़ रुपये का गन्ना मूल्य भुगतान जारी : त्रिवेणी शुगर मिल खतौली ने 37.26 करोड रुपए का किया भुगतान

मुजफ्फरनगर न्यूज़

बाबरी मस्जिद को लेकर भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहीं बड़ी बात : राकेश टिकैत का बाबरी मस्जिद को लेकर बड़ा बयान

मुजफ्फरनगर न्यूज़

खतौली मेपल्स एकेडमी स्कूल बना जंग का अखाड़ा : मारपीट के दौरान आधा दर्जन छात्र गंभीर रूप से घायल

मुजफ्फरनगर न्यूज़

श्री कृष्ण मंदिर में पहुंचे यशवीर महाराज ने बाबरी मस्जिद पर दिया बड़ा बयान : गीता प्रकाश उत्सव व दत्तात्रेय अवतार दिवस पर श्रीकृष्ण मंदिर में भव्य आध्यात्मिक महोत्सव

मुजफ्फरनगर न्यूज़

फिल्मी अंदाज में डायलॉग बोलकर : थाना परिसर में रिल बनाना बड़ा भारी पुलिस ने पड़कर जेल भेजा

मुजफ्फरनगर न्यूज़

खतौली पुलिस की बड़ी सफलता 17 साल से फरार वारंटी हनीफ उर्फ लाला को गिरफ्तार जेल भेजो : खतौली पुलिस की बड़ी सफलता: 17 साल से फरार वारंटी हनीफ उर्फ लाला गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर न्यूज़

सोशल मीडिया पर दोस्ती, निवेश का लालच और 3.09 करोड़ की ठगी : साइबर क्राइम थाना की बड़ी कार्रवाई, दो शातिर गिरफ्तार, एक फरार

मुजफ्फरनगर न्यूज़

के.के. पब्लिक स्कूल में 42वाँ वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न, बच्चों की प्रस्तुतियों ने जीता सभी का दिल : ऑपरेशन सिंदूर की झांकी देख दर्शक हुए भावुक

मुजफ्फरनगर न्यूज़

खतौली : मलिक वेलफेयर एसोसिएशन अध्यक्ष आरिफ मलिक पहुंचे आनंद हॉस्पिटल, सादिक मलिक के स्वास्थ्य की ली जानकारी

मुजफ्फरनगर न्यूज़

खतौली : मलिक वेलफेयर एसोसिएशन अध्यक्ष आरिफ मलिक ने आनंद हॉस्पिटल में जाकर जानी सादिक मलिक की हालत

मुजफ्फरनगर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.