दिल्ली न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / ट्रेंडिंग न्यूज़

फतेहपुर के बच्चों ने पीएम मोदी को राखी भेजकर मांगा पृथक बुंदेलखंड राज्य : हाथों से बनाई राखियाँ और भेजे पत्र

ट्रेंडिंग न्यूज़ | 04-Aug-2025 11:32 PM | 65 |
ट्रेंडिंग न्यूज़
हाथों से बनाई राखियाँ और भेजे पत्र

फतेहपुर |
"एक राखी बुंदेलखंड के नाम" महाअभियान के 23वें दिन फतेहपुर जिले के प्राथमिक विद्यालय खखरेरू में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला जिसने भावनाओं को झकझोर दिया। विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपने छोटे-छोटे हाथों से बनी राखियाँ और भावनात्मक पत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे, जिनमें उन्होंने पृथक बुंदेलखंड राज्य की मांग की।

बच्चों ने अपने पत्रों में लिखा:
"हमें चाहिए अपना बुंदेलखंड राज्य।"

बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के केंद्रीय अध्यक्ष प्रवीण पांडेय 'बुंदेलखंडी' ने इस अवसर पर कहा,

"जब बच्चों की कलाइयों से राखियाँ और आंखों से उम्मीदें निकलती हैं, तब यह आंदोलन केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि जन-जन की आत्मा का भाव बन जाता है। ये राखियाँ अब सिर्फ रक्षा सूत्र नहीं, बल्कि न्याय और अधिकार की पुकार हैं।"

उन्होंने यह भी बताया कि अभियान के अंतर्गत हर जिले से हजारों राखियाँ प्रतिदिन प्रधानमंत्री को भेजी जा रही हैं, जो यह बताने के लिए पर्याप्त हैं कि अब बुंदेलखंड प्रतीक्षा नहीं, निर्णय चाहता है।

इस आयोजन में स्थानीय शिक्षक, अभिभावक, सामाजिक कार्यकर्ता और नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बच्चों ने “बुंदेलखंड मांगे हक” और “हमारा राज्य कब बनेगा?” जैसे नारे लगाकर अपने क्षेत्र के लिए भाव प्रकट किए।

यह आयोजन इस बात का संकेत है कि बुंदेलखंड राज्य की मांग अब केवल ज्ञापनों और मंचों तक सीमित नहीं, बल्कि विद्यालयों और भावी पीढ़ी के मन तक पहुंच चुकी है।

अन्य खबरें

अमोनियम नाइट्रेट से राइसिन जहर तक : कैसे नाकाम हुई देश की सबसे बड़ी आतंकी साजिश

ट्रेंडिंग न्यूज़

अमृतसर: डकैती गिरोह का भंडाफोड़ : आरोपी ने पुलिस पर चलाई गोली — पैर में लगी खुद को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

ट्रेंडिंग न्यूज़

Genz Protests Live : नेपाल में उथल-पुथल : लोकतंत्र पर मंडराता संकट, GenZ आंदोलन बना चुनौती

ट्रेंडिंग न्यूज़

अमेरिका ने भारतीय आयात शुल्क 50% किया : रूसी तेल खरीद पर जताई नाराज़गी

ट्रेंडिंग न्यूज़

Rajasthan Jhalawar news: यह कोई हादसा नहीं, सिस्टम की लापरवाही का नतीजा है! : पीपलोदी में सरकारी स्कूल की छत गिरने से दर्दनाक हादसा

ट्रेंडिंग न्यूज़

25 Apps Including Ullu Banned : ULLU समेत 25 ऐप्स पर लगा प्रतिबंध : आपत्तिजनक और अश्लील सामग्री पर सरकार की बड़ी कार्रवाई

ट्रेंडिंग न्यूज़

special-intensive-revision-sir-exercise : चुनाव आयोग की ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ प्रक्रिया को लेकर बवाल : विपक्ष ने जताई गहरी आपत्ति

दिल्ली न्यूज़

सरकार शुरू करने जा रही Ola-Uber-Rapido जैसी Taxi सर्विस : अमित शाह ने की ये बड़ी घोषणा

ट्रेंडिंग न्यूज़

पहली बार विधायक रिश्वत लेते गिरफ्तार : 10 करोड़ की डील में 20 लाख लेते रंगे हाथ पकड़े गए

ट्रेंडिंग न्यूज़

Pahalgam Attack LIVE Updates: तनाव और बढ़ा तो अमेरिका किस तरफ होगा : भारत या पाकिस्तान?

ट्रेंडिंग न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.