दिल्ली न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / दिल्ली
🚨 Breaking News | दिल्ली

Delhi Chunav Result 2025 LIVE : 27 साल बाद दिल्ली में फिर खिला कमल, बंपर जीत के साथ वापसी

दिल्ली | 08-Feb-2025 10:51 PM | 10 |
दिल्ली
27 साल बाद दिल्ली में फिर खिला कमल, बंपर जीत के साथ वापसी

नई दिल्ली विधानसभा सीट
आम आदमी पार्टी को यहां बड़ा झटका लगा है। नई दिल्ली सीट से पूर्व सीएम और आप प्रत्याशी अरविंद केजरीवाल हार गए हैं। भाजपा के प्रत्याशी प्रवेश वर्मा जीत गए हैं। कांग्रेस ने इस सीट से संदीप दीक्षित को चुनावी मैदान में उतारा था।

 नई दिल्ली सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने कहा, "मैं सभी दिल्ली वासियों को बधाई देता हूं, उनका धन्यवाद करता हूं। दिल्ली में बनने वाली यह सरकार प्रधानमंत्री के विजन को दिल्ली में लेकर आएगी। मैं इस जीत का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को देता हूं। मैं दिल्ली की जनता का धन्यवाद करता हूं। यह जीत प्रधानमंत्री मोदी और दिल्ली की जनता की जीत है। बता दें कि लगातार तीन बार इस सीट का प्रतिनिधित्व करने वाली दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को 2013 विधानसभा चुनाव में शिकस्त देकर अरविंद केजरीवाल दिल्ली की सत्ता पर काबिज हुए थे। उन्होंने लगातार तीन बार इस विधानसभा का प्रतिनिधित्व किया।

कालकाजी विधानसभा सीट
कालकाजी सीट से आप प्रत्याशी आतिशी चुनाव जीत गई हैं। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी को हराया है। बता दें कि कालकाजी सीट सबसे चर्चित सीटों में शामिल है। इस बार आम आदमी पार्टी ने कालकाजी सीट से मुख्यमंत्री आतिशी को टिकट दिया। वहीं कांग्रेस ने पूर्व विधायक अलका लांबा को उतारा। इन चेहरों के कारण कालकाजी सीट एक बार फिर हॉट सीट बन गई। वहीं भाजपा ने यहां से रमेश बिधूड़ी को टिकट दिया। कालका सीट से उम्मीदवार बनाए गए बिधूड़ी अपने बयानों की वजह से विवादों में रहते हैं। 

जंगपुरा विधानसभा सीट 
जंगपुरा सीट से आप प्रत्याशी मनीष सिसोदिया हार गए हैं। भाजपा के प्रत्याशी तरविंदर सिंह मारवाह ने यहां जीत दर्ज की है। हार के बाद आम आदमी पार्टी नेता और जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार मनीष सिसोदिया ने कहा, "जंगपुरा के लोगों ने बहुत प्यार दिया लेकिन लगभग 600 वोट से हम पीछे रह गए। जो उम्मीदवार जीते हैं, हम उन्हें बधाई देते हैं। हम उम्मीद करते हैं कि जंगपुरा के लोगों की समस्याओं को वे हल करेंगे।"

करावल नगर विधानसभा सीट
करावल नगर सीट से भाजपा के कपिल मिश्रा जीत गए हैं। आम आदमी पार्टी के मनोज त्यागी को उन्होंने हराया है।

पटपड़गंज विधानसभा सीट 
पटपड़गंज सीट पर भाजपा के अवध ओझा हार गए हैं। भाजपा के रवींद्र सिंह नेगी ने यहां जीत दर्ज की है। हारने के बाद पटपड़गंज विधानसभा सीट से आप उम्मीदवार अवध ओझा ने कहा, "मैं जनता का शुक्रिया अदा करता हूं। मैं दूसरे स्थान पर आया, अगली बार खुद को शीर्ष पर लाने की कोशिश करूंगा। चूक यह हुई कि मैं सभी से मिल नहीं पाया, शायद मुझे इसके लिए अच्छा समय नहीं मिला लेकिन फिर भी मैं इस हार की व्यक्तिगत जिम्मेदारी लेता हूं।"

पटपड़गंज विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार रविंदर सिंह नेगी ने कहा, "मेरे लिए यह सौभाग्य की बात है कि हमने दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ा। यह उनका आशीर्वाद था, जिस तरह से उन्होंने आम आदमी पार्टी को आपदा कहा, उन्होंने कहा आपदा हटाओ, दिल्ली बचाओ। लोगों ने इसे स्वीकार भी किया। शीर्ष नेतृत्व के नेतृत्व में हमें जीत मिली है, मैं सभी का आभार व्यक्त करता हूं।"

बल्लीमारान विधानसभा सीट
दिल्ली सरकार में मौजूदा कैबिनेट मंत्री इमरान हुसैन बल्लीमारान सीट से जीत दर्ज की हैं। भाजपा के प्रत्याशी कमल बागड़ी को उन्होंने हराया हैं। इमरान हुसैनके सरकार के मंत्री होने के चलते यह सीट भी हॉट सीट बनी हुई है। कांग्रेस की तरफ से हारून यूसुफ चुनावी मैदान में है। हारून यूसुफ भी दिल्ली सरकार में पहले मंत्री रह चुके हैं। इसलिए इस सीट के रिजल्ट पर हर किसी की नजर है।

बाबरपुर विधानसभा सीट
बाबरपुर विधानसभा सीट के रुझानों में आप के प्रत्याशी गोपाल राय जीत गए हैं। भाजपा के प्रत्याशी अनिल वशिष्ठ हार गए हैं। गोपाल राय पिछले 10 साल से केजरीवाल की सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रहे। जिसके चलते यह सीट काफी चर्चा में रही है। इसलिए इस सीट के चुनाव परिणाम को लेकर भी लोगों में उत्सुकता देखने को मिली।

ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट
आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सौरभ भारद्वाज हार गए हैं। भाजपा की शिखा राय ने उन्हें हराया है।
 

शकूर बस्ती विधानसभा सीट
भाजपा के प्रत्याशी करनैल सिंह शकूरबस्ती सीट से जीत गए हैं। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सत्येंद्र जैन को उन्होंने हराया है। 

ओखला विधानसभा सीट
आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अमानतुल्लाह खान जीत गए हैं। भाजपा के मनीष चौधरी को उन्होंने हराया है।

बिजवासन विधानसभा सीट
रुझानों में बिजवासन विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कैलाश गहलोत जीत गए हैं। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सुरेंद्र भारद्वाज को उन्होंने हराया है।

रोहिणी विधानसभा सीट
इस सीट पर अब भाजपा प्रत्याशी विजेंद्र गुप्ता जीत गए हैं। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी प्रदीप मित्तल को उन्होंने हराया है।

वजीरपुर विधानसभा सीट
इस सीट पर अब भाजपा प्रत्याशी पूनम शर्मा जीत गई हैं। आम आदमी पार्टी प्रत्याशी राजेश गुप्ता को उन्होंने हराया है। 

 

अन्य खबरें

MRP नियंत्रण को लेकर जंतर-मंतर पर उठी आवाज : उपभोक्ता हित में सख्त कानून बनाने की मांग

अलीगढ़ न्यूज़

क्या अब कोई भी काला धन नहीं छिपा पाएगा? : HONEST WITH CIN’ टेक्नोलॉजी से 99.99% भ्रष्टाचार खत्म होने का दावा

दिल्ली न्यूज़

स्त्री वर्ष: समकालीन भारतीय साहित्य में नारी सृजन का उजास : कवि, कथाकार और चिंतकों का भव्य संगम

दिल्ली न्यूज़

देश में 26 BLO की मौत से हड़कंप, सुरक्षा सवालों पर उठी गंभीर बहस : कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब

ट्रेंडिंग न्यूज़

संघ शताब्दी वर्ष पर भारत मंडपम में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच का 12वां राष्ट्रीय अधिवेशन सम्पन्न : कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी ‘हिंदू रत्न’ से सम्मानित

ट्रेंडिंग न्यूज़

दिल्ली में हवा ज़हरीली, कदम नाकाफी : प्रदूषण नियंत्रण में सरकार फेल होने के आरोप तेज़

दिल्ली न्यूज़

Delhi News: अल-फलह यूनिवर्सिटी की बिल्डिंग नंबर-17 : जहां रच रहा था जिहादी नेटवर्क, दिल्ली-अयोध्या-लखनऊ थे निशाने पर

दिल्ली न्यूज़

डॉ. परविंद्र सिंह के शब्दों में— सनातन-विरोधी गठबंधन की हार : बिहार की सांस्कृतिक चेतना की निर्णायक जीत

दिल्ली न्यूज़

CJI जूता कांड के वकील डॉ. राकेश किशोर का सनातन चेतना अभियान : खजुराहो चलो

दिल्ली न्यूज़

पहाड़ी परी को पूर्ण न्याय कब : नाबालिग के अपहरण और शोषण के खिलाफ प्रवासी समाज की आवाज़

दिल्ली न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.