उन्नाव: लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला वांछित आरोपी गिरफ्तार
Unnao News:
उन्नाव: लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला वांछित आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद
उन्नाव में थाना पुरवा पुलिस ने लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता को भी सकुशल बरामद कर अपनी संरक्षा में ले लिया है।
पुलिस के अनुसार, 21 अप्रैल 2026 को थाना पुरवा में मुकदमा संख्या 99/2026, धारा 137(2)/87 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले में वांछित आरोपी की तलाश की जा रही थी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत 7 जुलाई 2026 को थाना पुरवा पुलिस ने आरोपी मोहित कुमार (22 वर्ष) पुत्र लल्लन लोध, निवासी ग्राम डगरुवनखेड़ा मजरा फतेहगंज, थाना पुरवा, जनपद उन्नाव को पुरवा–मिर्रीकलां रोड स्थित नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जबकि बरामद पीड़िता को पुलिस ने अपनी संरक्षा में लेकर नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।