उन्नाव न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / उन्नाव
🚨 Breaking News | उन्नाव

उन्नाव: डीएम के निर्देश पर एआरटीओ की बड़ी कार्रवाई : 35 प्राइवेट वैन सीज, 55 वाहनों का चालान

उन्नाव | 10-Jul-2026 07:29 AM | 525 |
उन्नाव
35 प्राइवेट वैन सीज, 55 वाहनों का चालान

🚨 Breaking News | Unnao News

उन्नाव: डीएम के निर्देश पर एआरटीओ की बड़ी कार्रवाई, 35 प्राइवेट वैन सीज, 55 वाहनों का चालान

उन्नाव में जिलाधिकारी के निर्देश पर एआरटीओ विभाग ने बिना फिटनेस और बिना वैध परमिट संचालित वाहनों के खिलाफ सघन अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान अब तक 35 प्राइवेट वैन को निरुद्ध (सीज) किया गया है, जबकि 55 वाहनों का चालान किया गया है।

एआरटीओ विभाग के अनुसार, सड़क सुरक्षा और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह अभियान लगातार जारी रहेगा। बिना वैध फिटनेस, परमिट या अन्य आवश्यक दस्तावेजों के वाहन संचालित करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने वाहन संचालकों से अपील की है कि वे सभी आवश्यक दस्तावेज अद्यतन रखें और यातायात नियमों का पालन करें।

#BreakingNews #UnnaoNews #Unnao #ARTO #DM #RoadSafety #TrafficRules #UttarPradesh #PHMNEWS

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.