उन्नाव: दही थाना क्षेत्र में सीओ सिटी ने किया पैदल गश्त, संदिग्धों की चेकिंग और शराब दुकानों का निरीक्षणउन्नाव में कानून-व्यवस्था और शांति बनाए रखने के उद्देश्य से शनिवार, 4 जुलाई 2026 को क्षेत्राधिका...
उन्नाव: दही थाना क्षेत्र में सीओ सिटी ने किया पैदल गश्त, संदिग्धों की चेकिंग और शराब दुकानों का निरीक्षण
उन्नाव में कानून-व्यवस्था और शांति बनाए रखने के उद्देश्य से शनिवार, 4 जुलाई 2026 को क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती विनी सिंह ने थाना दही पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र में पैदल गश्त की।
गश्त के दौरान पुलिस ने संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की सघन चेकिंग की। इसके बाद थाना दही क्षेत्र में संचालित शराब की दुकानों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान संबंधित दुकानदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा नियमों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पैदल गश्त, चेकिंग अभियान और संवेदनशील स्थानों का नियमित निरीक्षण आगे भी जारी रहेगा।
#unnaopolice #UnnaoNews #Unnao #Update