उन्नाव न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / उन्नाव
🚨 Breaking News | उन्नाव

उन्नाव: दो चोरी की बाइक के साथ शातिर वाहन चोर गिरफ्तार : कोतवाली सदर पुलिस ने पैशन प्रो और अपाचे बाइक बरामद की

उन्नाव | 03-Jul-2026 06:52 PM | 525 |
उन्नाव
कोतवाली सदर पुलिस ने पैशन प्रो और अपाचे बाइक बरामद की

ख़बर उन्नाव से है, जहां कोतवाली सदर पुलिस ने चोरी की दो मोटरसाइकिलों के साथ एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

पुलिस के अनुसार, 2 जुलाई 2026 को अवधेश कुमार, निवासी रसूलाबाद थाना आसीवन ने कोतवाली सदर में अपनी पैशन प्रो मोटरसाइकिल चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस संबंध में अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा संख्या 397/2026 धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज किया गया था।

मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम ने रात्रि गश्त और वाहन चेकिंग के दौरान मैनीखेड़ा रेलवे क्रॉसिंग के पास से हर्ष सिंह (20 वर्ष) को चोरी की पैशन प्रो मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अभियुक्त ने अपने एक साथी के साथ मिलकर पिछले एक माह के भीतर दो अन्य मोटरसाइकिलें चोरी करने की बात भी स्वीकार की।

अभियुक्त की निशानदेही पर गंगाघाट थाना क्षेत्र से चोरी की गई मैटी ब्लैक रंग की अपाचे मोटरसाइकिल करोवन मार्ग से चौरा जाने वाली सड़क पर एक खंडहर के पीछे झाड़ियों से बरामद कर ली गई। पुलिस के अनुसार, चोरी की गई एक अन्य सफेद रंग की अपाचे मोटरसाइकिल पुरवा थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी, जिसकी बरामदगी और अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त शातिर और अभ्यस्त अपराधी है, जिसके विरुद्ध पहले से चोरी, गैंगस्टर एक्ट सहित कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता की धारा 317(2) एवं 317(4) की बढ़ोतरी भी की गई है।

गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जबकि उसके फरार साथी की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

 

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.