उन्नाव साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 6 आरोपी गिरफ्तार, 9 स्मार्टफोन बरामद, ₹1 लाख फ्रीज
🚨 BreakingNews | उन्नाव साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
उन्नाव: साइबर क्राइम थाना पुलिस ने ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से साइबर अपराध में इस्तेमाल किए गए 9 स्मार्टफोन बरामद किए गए हैं, जबकि संदिग्ध बैंक खातों में मौजूद ₹1 लाख की धनराशि फ्रीज कराई गई है।
पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, एडीजी लखनऊ जोन, आईजी लखनऊ रेंज एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव के निर्देशन में साइबर क्राइम थाना, सर्विलांस टीम और कोतवाली सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने की।
जांच में NCRP पोर्टल पर दर्ज विभिन्न राज्यों की साइबर ठगी की शिकायतों का विश्लेषण किया गया। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी भोले-भाले लोगों को झांसे में लेकर उनके बैंक खातों का उपयोग म्यूल (Mule) अकाउंट के रूप में कर साइबर ठगी की रकम निकालते थे और कमीशन के आधार पर आपस में बांट लेते थे।
बैंक स्टेटमेंट, एटीएम सीसीटीवी फुटेज और अन्य डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मु.अ.सं. 418/2026 (धारा 318(4), 61 बीएनएस) के तहत कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी:
• आकाशदीप सोनी (कलेक्टरगंज, उन्नाव)
• संदर्भ कुमार मिश्रा (आवास विकास कॉलोनी, दही, उन्नाव)
• फैजान अशरफ (जेर खिड़की, उन्नाव)
• नीरज कुशवाहा (रानीपुर, असोहा, उन्नाव)
• सोम तिवारी (आवास विकास कॉलोनी, दही, उन्नाव)
• अभिज्ञान चौधरी उर्फ आर्यन (बख्शी का तालाब, लखनऊ)
बरामदगी:
• 09 स्मार्टफोन
• संदिग्ध खातों में ₹1,00,000 फ्रीज
पुलिस ने बताया कि मामले से जुड़े अन्य संदिग्ध बैंक खातों की भी जांच जारी है। जांच में सामने आने वाले खातों को भी फ्रीज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
#BreakingNews #UnnaoNews #UnnaoPolice #CyberCrime #CyberFraud #Unnao #CrimeNews #UttarPradesh #PoliceAction #LatestNews #PHM_NEWS