रविवार, 22 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया गोपाष्टमी का पर्व, गौशालाओं में उमड़े श्रद्धालु" पूर्वांचल में महिला की जटिल यूरोलॉजिकल बीमारी की आधुनिक तकनीक से सर्जरी नया सानवाड़ा में चोरों का आतंक, सात कृषि कुओं को बनाया निशाना डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ व्रतियों ने की सुख-समृद्धि की कामना* आधी रात कमरे में चली गोली से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम* गोरखपुर: सपा के जिलाध्यक्ष बन सकते हैं जीतेंद्र यादव? समर्थकों में चर्चाएं तेज* छठ गीतों से गोरखनाथ घाट पर सांसद रवि किशन ने बांधा समां* आधी रात मोहद्दीपुर में धधकी रूई-गद्दे की दुकान, आसपास के घरों में मची चीख-पुकार*
कौशाम्बी न्यूज़

कौशाम्बी न्यूज़ भारी बारिश से फसलों को नुकसान, समर्थ किसान पार्टी ने किया प्रदर्शन और सौंपा ज्ञापन

भारी बारिश से फसलों को नुकसान, समर्थ किसान पार्टी ने किया प्रदर्शन और सौंपा ज्ञापन
kaushambi-news

**कौशांबी:** भारी बारिश से किसानों की फसलों को हुए नुकसान को लेकर समर्थ किसान पार्टी ने शनिवार एक नवंबर को जिला मुख्यालय मंझनपुर में जोरदार प्रदर्शन किया और किसानों को मुआवजा देने की मांग की।

समर्थ किसान पार्टी के तत्वावधान में आयोजित मासिक बैठक की अध्यक्षता पार्टी नेता अजय सोनी ने की। बैठक में बेमौसम बारिश से किसानों की फसलों को हुए भारी नुकसान पर चर्चा हुई।

अजय सोनी ने कहा कि जिले में बेमौसम बारिश के कारण खेतों में खड़ी फसलें चौपट हो गई हैं। शासन-प्रशासन को चाहिए कि तत्काल स्थलीय सर्वे कराकर प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए।

बैठक के बाद अजय सोनी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्टर कार्यालय तक प्रदर्शन किया और नारेबाजी करते हुए पांच सूत्रीय ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी बिनोद कुमार को सौंपा।

ज्ञापन में मुख्य रूप से ये मांगे शामिल थीं:

1. भारी बारिश से किसानों की फसलों को हुए नुकसान का मुआवजा दिया जाए।

2. समितियों से किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराया जाए।

3. प्रत्येक वैरायटी के धान की खरीद क्रय केंद्रों पर सुनिश्चित की जाए।

4. जल जीवन मिशन अंतर्गत जल निगम टंकियों का निर्माण शीघ्र पूर्ण कर जलापूर्ति शुरू की जाए।

5. नहरों और रजबहों में टेल तक पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष मुन्ना लाल तिवारी, वीरेंद्र तिवारी, मणिशंकर पांडेय, बद्री प्रसाद प्रजापति, फूलचंद्र लोधी, भैरव प्रसाद, राजेश कुमार और अनिल यादव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें

सत्संग में शामिल होने आ रहे अधेड़ की मौत: कंटेनर चालक को पुलिस ने घेराबंदी कर कल्याणपुर से दबोचा।
चेहरे पर लौटी मुस्कान: कौशाम्बी एसपी ने पीड़ितों को सौंपे गुम हुए मोबाइल, पुलिस टीम को नकद इनाम।
युग नायक थे स्वामी विवेकानंद: सिराथू के जवई पड़री में स़किपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि।

अन्य खबरें

पूर्वांचल में महिला की जटिल यूरोलॉजिकल बीमारी की आधुनिक तकनीक से सर्जरी
नया सानवाड़ा में चोरों का आतंक, सात कृषि कुओं को बनाया निशाना
आधी रात कमरे में चली गोली से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम*
गोरखपुर: सपा के जिलाध्यक्ष बन सकते हैं जीतेंद्र यादव? समर्थकों में चर्चाएं तेज*