ग्रेटर नोएडा न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / ग्रेटर नोएडा

पहलगाम हिंदू नरसंहार के विरोध में हिंदू समाज ने विरोध यात्रा का आयोजन किया : यात्रा मनोकामना मंदिर (सेक्टर 16B) से प्रारंभ हुई

ग्रेटर नोएडा | 28-Apr-2025 08:07 PM | 11 |
ग्रेटर नोएडा
यात्रा  मनोकामना मंदिर (सेक्टर 16B) से प्रारंभ हुई

ग्रेटर नोएडा वेस्ट, 27 अप्रैल 2025 — पहलगाम में हुए हिंदू नरसंहार के विरोध में आज ग्रेटर नोएडा वेस्ट के हिंदू समाज ने एक भव्य और शांतिपूर्ण विरोध यात्रा का आयोजन किया। यह यात्रा सायं 4:00 बजे मनोकामना मंदिर (सेक्टर 16B) से प्रारंभ हुई, जो ग्रीन रेजिडेंसी मार्ग होते हुए चिपियाना बुजुर्ग सरकारी स्कूल चौक पर पहुँची। यहाँ प्रतीकात्मक पुतला दहन कर आक्रोश प्रकट किया गया। इसके पश्चात यात्रा कुत्ते वाला मंदिर तालाब मार्ग से होती हुई वृंदावन गार्डन कॉलोनी स्थित पार्क पर समाप्त हुई।

यात्रा में हजारों हिंदू बंधु, माताएं-बहनें, युवा और वरिष्ठ नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी प्रतिभागी हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर शांतिपूर्ण ढंग से अन्याय के विरुद्ध अपनी आवाज बुलंद कर रहे थे।
कार्यक्रम की शुरुआत दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु मौन धारण से की गई। कैंडल मार्च के माध्यम से शांति और सद्भाव की प्रार्थना भी की गई।

प्रमुख वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में हिंदू समाज में एकता, जागरूकता और संगठित प्रयासों की आवश्यकता को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि धर्म और सत्य की रक्षा के लिए समाज को सतत सजग रहना होगा।
पूरे कार्यक्रम में अनुशासन, गरिमा और पूर्ण शांति का वातावरण बना रहा, जो सभी प्रतिभागियों की प्रतिबद्धता का प्रमाण था।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी कार्यकर्ताओं एवं प्रतिभागियों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए एकजुटता बनाए रखने का आह्वान किया।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.