ग्रेटर नोएडा न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / ग्रेटर नोएडा

Greater Noida News : ग्राम सोरखा: मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण से जाम की समस्या, स्थानीय लोग परेशान : रास्ते पर अतिक्रमण से जाम, ग्रामीण परेशान

ग्रेटर नोएडा | 06-Aug-2025 12:02 AM | 11 |
ग्रेटर नोएडा
रास्ते पर अतिक्रमण से जाम, ग्रामीण परेशान

ग्राम सोरखा के नागोरी फार्म से गांव के अंदर जाने वाले मुख्य रास्ते पर अवैध अतिक्रमण से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस रास्ते को गांव का प्रमुख मार्ग माना जाता है, लेकिन कुछ दुकानदारों द्वारा रोड पर सामान रखकर रास्ते को संकरा बना दिया गया है, जिससे हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि रोड पर दुकानों का सामान बिखरा पड़ा रहता है, और कई बार दो गाड़ियां एक साथ निकल भी नहीं पातीं। इस कारण रोज़ाना सुबह-शाम स्कूल जाने वाले बच्चों, ऑफिस जाने वाले लोगों और एम्बुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाओं को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

रास्ते पर कई चाइनीज फूड की वैन और ठेले भी बिना अनुमति के खड़े रहते हैं, जो ट्रैफिक को और बाधित करते हैं। इन वैनों से निकलने वाला धुआं और भीड़भाड़ से वहां का वातावरण भी प्रदूषित हो रहा है। इसके अलावा, सड़क किनारे वाहन खड़े करने की वजह से जगह और कम हो जाती है।

स्थानीय लोगों ने कई बार प्रशासन से शिकायत की है लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों की मांग है कि जल्द से जल्द इस अतिक्रमण को हटाया जाए और मुख्य मार्ग को सुचारु रूप से चालू किया जाए।

यदि समय रहते प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया, तो ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी भी दी है।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.