ग्रेटर नोएडा न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / ग्रेटर नोएडा

Noida News : थाना सेक्टर-20 नोएडा पुलिस ने मोबाइल फोन स्नैचिंग की घटनाओं पर बड़ी कार्रवाई : दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा | 18-Jan-2026 09:35 PM | 11 |
ग्रेटर नोएडा
दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार

थाना सेक्टर-20 नोएडा पुलिस ने मोबाइल फोन स्नैचिंग की घटनाओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से अवैध शस्त्र, चोरी की मोटरसाइकिल और लूट/चोरी के कुल 10 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। यह कार्रवाई 16/17 जनवरी 2026 की रात लोकल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से की गई।

पुलिस के अनुसार, सेक्टर-18 स्थित मल्टीलेवल कार पार्किंग के सामने से अभियुक्त नेपाल सरकार पुत्र अनिल सरकार और सलमान पुत्र अकबर को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान अभियुक्त नेपाल सरकार के कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस और 6 मोबाइल फोन बरामद हुए, जबकि अभियुक्त सलमान के पास से एक अवैध चाकू और 4 मोबाइल फोन मिले। इसके अलावा अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर UP81CF9577) भी बरामद की गई, जो थाना सेक्टर-49 नोएडा में पंजीकृत मुकदमा संख्या 360/2025 से संबंधित है।

गिरफ्तार अभियुक्त नेपाल सरकार उम्र करीब 44 वर्ष, वर्तमान में ग्राम निठारी सेक्टर-31 नोएडा का निवासी है, जबकि उसका मूल पता पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर जिले का है। वहीं, दूसरा अभियुक्त सलमान उम्र करीब 20 वर्ष, वर्तमान में हरौला सेक्टर-5 नोएडा का निवासी है और मूल रूप से कोलकाता, पश्चिम बंगाल का रहने वाला है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार दोनों अभियुक्तों के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट से संबंधित मामले शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है और इनके नेटवर्क से जुड़े अन्य अपराधियों की जानकारी जुटाई जा रही है।

नोएडा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत सूचना पुलिस को दें और मोबाइल फोन स्नैचिंग जैसी घटनाओं से सतर्क रहें।

अन्य खबरें

ग्रेटर नोएडा फेलिक्स हॉस्पिटल में बड़ा हादसा : बेसमेंट की दीवार गिरने से 7 मजदूर दबे, गंभीर लापरवाही उजागर

ग्रेटर नोएडा न्यूज़

UP: नोएडा के सोरखा गांव में रईसजादों की दबंगई : कार्यक्रम में असलहा लहराकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा न्यूज़

Greater Noida News : ग्राम सोरखा: मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण से जाम की समस्या, स्थानीय लोग परेशान : रास्ते पर अतिक्रमण से जाम, ग्रामीण परेशान

ग्रेटर नोएडा न्यूज़

महिला की गला काटकर हत्या करने वाला मुठभेड़ में गिरफ्तार : थाना ईकोटेक-3 पुलिस की बड़ी कार्रवाई

ग्रेटर नोएडा न्यूज़

पहलगाम हिंदू नरसंहार के विरोध में हिंदू समाज ने विरोध यात्रा का आयोजन किया : यात्रा मनोकामना मंदिर (सेक्टर 16B) से प्रारंभ हुई

ग्रेटर नोएडा न्यूज़

ग्रेटर नोएडा में आंधी के दौरान गिरे बिजली के पैनल बॉक्स : 6 दिन बाद भी नहीं हुई मरम्मत

ग्रेटर नोएडा न्यूज़

ग्रेटर नोएडा वेस्ट - swiggy से ऑनलाइन ऑर्डर किया : युवती को वेज बिरयानी के बजाय नॉन वेज बिरयानी डिलीवर

ग्रेटर नोएडा न्यूज़

ग्रेटर नोएडा वेस्ट: गौर सिटी 2 में दिनदहाड़े चैन स्नैचिंग : बदमाशों ने दिखाया चाकू

ग्रेटर नोएडा न्यूज़

ग्रेटर नोएडा: तिलपता गांव में बुलडोजर कार्रवाई के बाद भी जारी है अवैध प्लॉटिंग : बुलडोजर चलाने के बावजूद दुबारा प्लॉटिंग

ग्रेटर नोएडा न्यूज़

आम्रपाली लेजर वैली ग्रेटर नोएडा में पेड़ों की कटाई को लेकर विवाद : पेड़ों में ऐसी दवाइयाँ डाल दी गई हैं, जिससे वे सूखने लगें

ग्रेटर नोएडा न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.